अलवर

अलवर जिले में बुधवार शाम मिले 16 कोरोना पॉजिटिव, सेंट्रल जेल में भी कोरोना की दस्तक, मचा हड़कंप

Alwar Corona Update: अलवर जिले में बुधवार को 17 कोरोना पॉजिटिव मिले, इनमें से 16 शाम की रिपोर्ट में और एक पॉजिटिव दोपहर की रिपोर्ट में मिला है

2 min read
Jun 24, 2020
Alwar Corona Update Corona Positive In Alwar Central Jail New positive
अलवर जिले में बुधवार शाम मिले 16 कोरोना पॉजिटिव, सेंट्रल जेल में भी कोरोना की दस्तक, मचा हड़कंप

अलवर. अलवर जिले में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार शाम आई कोरोना रिपोर्ट में जिले में 16 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, वहीं एक पॉजिटिव दोपहर में मिला था। कुल मिला कर बुधवार को जिले में 17 कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। इन कोरोना पॉजिटिव को मिलाकर जिले में अब तक 385 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जिनमें से 302 मरीज ठीक हो चुके हैं। पांच व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की बात करें तो जिले में बुधवार शाम तक 78 एक्टिव केस हैं।

आपको बता दें कि पहले कोरोना मरीजों का इलाज जिला मुख्यालय स्थित कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में होता था, लेकिन अब सीएचसी, पीएचसी और यहां तक की लोगों का उनके घरों पर भी इलाज किया जा रहा है। अच्छी खबर ये भी है कि जिले की रिकवरी रेट बेहद अच्छी है और मोर्टेलिटी रेट जीरो है। अलवर के पांच मरीजों की जो कोरोना से मौत हुई है, वो सभी जिले के बाहर स्थित अस्पतालों में हुई है।


बुधवार को मिले 17 कोरोना पॉजिटिव

बुधवार शाम पांच बजे आई रिपोर्ट में चांदोली गांव में 1, रैणी में 2, टपूकड़ा में 2, भिवाड़ी में 6, नारायणपुर में 1, और अलवर शहर में चार जने कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं दोपहर की रिपोर्ट में डूमरोली में एक बुजुर्ग पॉजिटिव मिला था।

अलवर जिले में मिले पॉजिटिव की बात करें तो रैणी कस्बे के हिरणोति में 30 वर्षीय व्यक्ति और पाड़ा में 26 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। इन दोनों को रैणी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भर्ती किया गया है। वहीं टपूकड़ा के विजय नगर और लिली हिल व्यू में कोरोना संक्रमित मिले हैं। भिवाड़ी के यूआईटी कॉलोनी में 2, वैशाली कॉलोनी, यमुना नगर, पुलिस थाना, मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एक-एक कोरोना का मरीज मिला है। नारायणपुर कस्बे में 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। अलवर शहर में मानसरोवर कॉलोनी, जैन मंदिर, स्कीम 10, ग्रीन पार्क चिकानी में एक और सेंट्रल जेल में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं चांदोली में 15 वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित मिला है। डूमरोली में 75 वर्षीय बुजुर्ग दोपहर को कोरोना संक्रमित मिला था।

Published on:
24 Jun 2020 07:03 pm