अलवर

राजस्थान के इस जिले में सबसे तेजी से बढ़ रहा कोरोना का आंकड़ा, 5 हजार के पार कोरोना फिर पकड़ रहा रफ्तार

अलवर जिले में कोरोना के मामले सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं, जिले में 5 हजार कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

2 min read
Aug 09, 2020
राजस्थान के इस जिले में सबसे तेजी से बढ़ रहा कोरोना का आंकड़ा, 5 हजार के पार कोरोना फिर पकड़ रहा रफ्तार

अलवर. जिले में शनिवार को 117 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आ गए। इसी के साथ अलवर जिले में कोरोना के कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 5 हजार 137 पर पहुंच गया। जिले में अभी भी 2 हजार 250 एक्टिव केस हैं। वहीं 2 हजार 864 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि अलवर शहर व भिवाड़ी से अधिक किशनढ़बास क्षेत्र से पॉजिटिव आए हैं। 117 नए मरीजों में से किशनगढ़बास से 40, अलर शहर से 44 कोरोना संक्रमित आए हैं। खेरली से भी 12 पॉजिटिव काफी अधिक संख्या है।

इस तरह अब भिवाड़ी व अलवर शहर के अलावा भी अन्य ब्लॉक में कोरोना का संक्रमण फैलने लगा है। जिसके कारण किशनगढ़बास, तिजारा, रामगढ़, बहरोड़ में तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ी है। जबकि पिछले कुछ दिनों से जिलें में सैंपल की संख्या में भी कमी की गई है।

प्रदेश में सबसे तेज गति से अलवर जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार को पार कर गया है। भले ही अब तक सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव की संख्या जोधपुर व जयपुर जिलेां में है। लेकिन, सैंपल की संख्या के आधार पर और पिछले 20 दिनों में आए पॉजिटिव की संख्या से अलवर जिला प्रदेश में अव्वल पहुंच चुका है। जून माह तक अलवर जिले में केवल 531 पॉजिटिव थे। जुलाई माह में रिकॉर्ड 3 हजार 414 पॉजिटिव आ गए। एक महीने में संभवतया प्रदेश में सबसे अधिक पॉजिटिव वाला जिला है। अब अगस्त के सात दिन ही बीते हैं और कोरोना संक्रमित 5 हजार को पार कर गए हैं। जबकि कई ऐसे जिले हैं जहां पर सैकड़ों पॉजिटिव आने के बाद अलवर जिले में संक्रमित आने शुरू हुए थे। अब उन जिलों में अलवर से आधे ही पॉजिटिव हैं। जोधुपर में अब तक 2 लाख 55 हजार और जयपुर में 1 लाख 88 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। जबकि अलवर जिले में केवल 57 हजार सैंपल जांच हुए हैं।

कहां से कितने संक्रमित आए

किशनगढ़बास 40

अलवर शहर 44

खेरली 12

मुण्डावर 6

लक्ष्मणगढ़ 8

तिजारा 2

शाहजहांपुर, मालाखेड़ा, तिजारा, राजगढ़, बहरेाड़ से एक-एक

Published on:
09 Aug 2020 07:01 am
Also Read
View All