अलवर

अलवर में नहीं रुक रही कोरोना की रफ़्तार, सामने आए 195 मरीज, 23 वर्षीय महिला की मौत से हड़कंप

अलवर जिले में 195 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, वहीं एक महिला की मौत भी हुई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Aug 2020, 8:02 AM IST
Alwar Corona Update: Death Of 23 Years Old Women In Alwar
अलवर में नहीं रुक रही कोरोना की रफ़्तार, सामने आए 195 मरीज, 23 वर्षीय महिला की मौत से हड़कंप

अलवर. अलवर जिले में बाजारों को दिन भर खुला रखने की छूट मिलने के बाद कोरोना संक्रमण वापस बढऩे लगा है। शुक्रवार को जिले में 195 नए कोरोना के मरीज सामने आ गए। हर दिन की तरह अलवर शहर में सबसे अधिक 57 व बहरोड़ में 28 और भिवाड़ी में 26 संक्रमित आए हैं। कोरोना के कारण तिजारा में एक 23 वर्षीय महिला की मौत हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि महिला का इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जांच रिपोर्ट में भी कोरोना पॉजिटिव मिली है।

अलवर शहर व भिवाड़ी के अलावा बहरोड़ में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़े हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार रुक नहीं रही है। अब तो पूरे जिले में मरीज आने लगे हैं। अधिक लक्षण वाले मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती किया जाता है। बाकी शेष मरीजों को होम आइसोलेशन में रखकर ही इलाज मिलता है। नियमित रूप से संक्रमित आने से एक्टिव केस कम नहीं हो पा रहे हैं।

कहां से कितने मरीज आए

अलवर शहर 57

बहरोड़ 28

भिवाड़ी 26

तिजारा 17

लक्ष्मणगढ़ व शाहजहांपुर 12-12

बानसूर 11

रैणी 10

किशनगढ़बास व रामगढ़ 5-5

खेरली-मालाखेड़ा 3-3

राजगढ़ से 2

Published on: