अलवर

अलवर जिले में आठ कोरोना संक्रमित मिले, चिकित्सा विभाग ने 47 बताए, जानिए क्यों बदला आंकड़ा

जिले में मंगलवार को 47 संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जिनमें सोमवार शाम को बानसूर ब्लॉक में आए 39 मरीजों को भी जोड़ा गया है।

less than 1 minute read
Jun 23, 2021
Alwar Corona Update: Eight New Positive On 22nd June In Alwar
अलवर जिले में आठ कोरोना संक्रमित मिले, चिकित्सा विभाग ने 47 बताए, जानिए क्यों बदला आंकड़ा

अलवर. जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी कम तो कभी ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आए हैं। मंगलवार को जिले में मात्र 8 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जबकि चिकित्सा विभाग ने अपनी रिपोर्ट में 47 संक्रमित मरीज बताए हैं। विभाग ने अपनी इस रिपोर्ट में बानसूर में सोमवार को मिले 39 संक्रमित मरीजों को भी शामिल किया है। उल्लेखनीय है कि चिकित्सा विभाग की ओर से रोजाना करीब 6 से 7 हजार जांच सेम्पल लिए जा रहे हैं।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि जिले में मंगलवार को 47 संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जिनमें सोमवार शाम को बानसूर ब्लॉक में आए 39 मरीजों को भी जोड़ा गया है। इसके अलावा लक्ष्मणगढ़ में 3, मालाखेड़ा में 2, खेरली में 1, कोटकासिम में 1 और थानागाजी में 1 संक्रमित मरीज मिले हैं।

30 मार्च को मिले थे मात्र 3 संक्रमित

अलवर जिले में 82 दिन पहले 30 मार्च को मात्र 3 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। इसके बाद लगातार कोरोना के संक्रमण का ग्राफ बढ़ता चला गया है। अब 22 जून माह में अलवर जिले में मात्र 8 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। जो कि 30 मार्च के बाद संक्रमित मरीजों का सबसे कम आंकड़ा है।

Published on:
23 Jun 2021 12:40 pm