अलवर

राहत: अलवर में दो दिनों से एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं, एक्टिव केस की संख्या भी घट रही

अलवर जिले में कोरोना के एक्टिव केस तेजी से कम हो रहे हैं। पिछले दो दिनों में एक भी मरीज सामने नहीं आया है।

less than 1 minute read
Jul 21, 2021
राहत: अलवर में दो दिनों से एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं, एक्टिव केस की संख्या भी घट रही

अलवर. जिले में कोरोना एक्टिव केसों का आंकड़ा तेजी से सिमट रहा है। रोजाना के संक्रमित मरीजों की संख्या भी काफी कम रह गई है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन अलवर जिले में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या शून्य रही। उल्लेखनीय है कि जुलाई में अब तक तीन बार कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य रह चुकी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी मीना ने बताया कि मंगलवार को अलवर जिले में एक भी नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने नहीं आया। वहीं, 15 पुराने संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए। सोमवार को भी अलवर जिले में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या शून्य रही थी। जिले में कोरोना एक्टिव केस लगातार तेजी से कम हो रहे हैं। मंगलवार को अलवर जिले में 101 कोरोना एक्टिव केस रहे, जबकि सोमवार को एक्टिव केसों का आंकड़ा 116 मरीज रहा था।

अब तक 59 हजार 291 मरीज स्वस्थ हुए

उल्लेखनीय है कि अलवर जिले में अब तक 59 हजार 699 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 381 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 59 हजार 291 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, फिलहाल 101 कोरोना एक्टिव केस हैं। इनमें से कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। ये सभी संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज ले रहे हैं।

कोरोना मीटर

नए मरीज 00

कुल संक्रमित 59699

रिकवर हो चुके 59291

एक्टिव केस 101

मौत 381

Published on:
21 Jul 2021 10:06 am
Also Read
View All