अलवर

अलवर में सरपंच की सुपारी लेना वाला शातिर पुलिस पकड में, 15 लाख रूपए की ली थी सुपारी

चार माह पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था

2 min read
Jul 11, 2018
Alwar : crime news
अलवर में सरपंच की सुपारी लेना वाला शातिर पुलिस पकड में, 15 लाख रूपए की ली थी सुपारी

बहरोड़. झुंझुनूं के खेतड़ी थाना क्षेत्र के शिमला के एसबीआई बैंक में मंगलवार को कैशियर को गोली मार कर साढ़े तीन लाख रुपए लूटकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बहरोड़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जखराणा के सरपंच विनोद स्वामी की हत्या करने के लिए 15 लाख की सुपारी लेना स्वीकार है।
पकड़े गए बदमाश लोकेश डुमोली ने जखराना सरपंच विनोद स्वामी की हत्या करने के लिए 15 लाख रूपए की सुपारी लेने की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि हत्या करने के लिए वह रैकी भी कर गया था और जल्द ही मौका मिलते ही वारदात को अन्जाम देने वाला था। उल्लेखनीय है कि लोकेश को को डुमोली गांव में डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था जो नाबालिग था। चार माह पूर्व जेल जाते समय वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे पुन: गिरफ्तार किया जिसके पास से अवैध हथियार व लूटी गई नकदी भी मिली है।
उल्लेखनीय है की पालिका उपाध्यक्ष राकेश शर्मा की भी हाल ही मे सुपारी शूटरों ने हत्या कर दी थी जिसके बाद से क्षेत्र मे दहशत का माहौल है।

जेल मे बैठे कुछ बदमाश और कुछ गांव के लोगों ने मिलकर मेरी हत्या की सुपारी दे रखी है जिसके लिए बदमाश रैकी भी कर रहे थे और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दे रखी है। लोकेश डुमोली भी हाल ही मे जखराणा होकर गया था।
विनोद स्वामी, सरपंच, जखराना

लूट कर भाग रहे बदमाशो मे से पकड़े गए बदमाश लोकेश डुमोली ने जखराणा सरपंच विनोद स्वामी की हत्या के लिए 15लाख की सुपारी लेने की बात स्वीकारी है उसको किसने सुपारी दी इसकी जांच की जा रही है।
हरदयाल यादव, थाना प्रभारी, खेतड़ी

Published on:
11 Jul 2018 01:28 pm