14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की को जन्म दिया तो पति ने पत्नी को घर से निकाला, वापस आने के लिए मांग रहा 10 लाख का जुर्माना

लड़की पैदा होने पर पति ने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया।

3 min read
Google source verification
Husband drove wife out of house in bahraich up

लड़की को जन्म दिया तो पति ने पत्नी को घर से निकाला, वापस आने के लिए मांग रहा 10 लाख का जुर्माना

बहराइच. एक ओर जहां देश प्रदेश की योगी सरकार लड़का-लड़की एक समान का नारा बुलंद करने का काम में जुटी हुई है। उसके बावजूद आज के जमाने में भी लड़की की पैदाइश को किसी अपराध से कम नहीं माना जा रहा है। हम इस बात को इसलिए डंके की चोट पर बोल रहे हैं, क्योंकि कि कुछ ऐसा ही एक ज्वलन्त मामला बार्डर के जिले बहराइच से सामने आया है। जहां एक विवाहिता को उसके पति ने महज इसलिए अपने घर से भगा दिया क्योंकि उसने अपने गर्भ से बेटे के बजाय, बेटी को जन्म देने का अपराध कर किया है। फिर क्या था इसी रंजिश से नाराज सनकी पति ने अपनी पत्नी के घर से भगा दिया और अब उसे वापस लाने के लिए 10 लाख रुपए का जुर्माना मांग रहा है।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला अपने गोद मे फूल सी बच्ची को लेकर SP के दफ्तर में पहुंची, जहां उसने अपने ऊपर बीत रही घटना की दास्तां से SP सभाराज को रूबरू कराया। जिस घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पति के खिलाफ कोतवाली नगर में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

बेटियों को समझा जा रहा बोझ

आज जहां हर क्षेत्र में तरक्की के पायदान पर महिलाओं का परचम हर तरफ लहरा रहा है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का रुतबा जल थल और नभ में बड़े जोर शोर के साथ उच्च शिखर पर चमक रहा हैं, वहीं आज के वातावरण में भी बेटियों को बोझ समझने वालों की कमी नहीं,
कुछ ऐसा ही एक मामला बहराइच जिले में सामने आया है। जहां एक विवाहिता को सिर्फ इसलिए घर से बाहर निकाल दिया गया क्योंकि उसने बेटी को जन्म दिया था। यही नहीं हैवान पति ने पत्नी को घर से भगा कर दूसरी शादी भी कर ली और अब पीड़ित पत्नी अपनी मासूम बच्ची को गोद में लिए इंसाफ की खातिर दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

पेड़ की छांव में बैठी इंसाफ के लिए

पीड़िता गोद में अपनी 1 साल की मासूम बच्ची के साथ SP कार्यालय में पेड़ की छांव में बैठी इंसाफ की गुहार लगाने आई है। इस महिला को उस जुर्म की सज़ा मिली है जो वो चाह कर भी कुदरत के फैसले को किसी मायने में बदल नहीं सकती। इस महिला को सज़ा मिली है बेटा के बजाय बेटी पैदा करने की और इसे सजा देने वाला कोई और नहीं बल्कि इसी का शौहर जिसके साथ इसका निकाह हो चुका है। बताया जा रहा है कि बहराइच शहर के काजीपुरा निवासी फरहा खान नाम की इस महिला की दो साल पहले नाज़िरपुरा इलाके से शादी हुई थी, सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन फिर उसकी खुशियां गम में बदल गई।

शुरू हुआ मारपीट, बेइज़्ज़ती का सफर

पीड़िता का आरोप है कि साल भर पहले उसने बेटी को जन्म दिया बेटी पैदा होने पर पति ने उसको ज़िम्मेदार ठहराते हुए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया और फिर शुरू हुआ मारपीट गाली गलौज और हर रोज़ बेइज़्ज़ती का सफ़र। पीड़ित पत्नी की मानें तो बेटी पैदा होने के बाद से ही पति बात बात पर उसे मारता पीटता था और बेटी को जन्म देने का हवाला देते हुए उसको अक्सर ताने देता था। यही नहीं कुंठित मानसिकता वाले महिला के हैवान पति ने अपनी पत्नी पर बेटी पैदा करने के लिए 10 लाख का जुर्माना लगा दिया। बेटी के जन्म देने से नाराज पति ने उसको घर से निकालने का फरमान सुना डाला और अब उसे वापस आने के लिए उस पर मायके से 10 लाख की रकम लाने का दबाव बना रहा है।

एसपी ने दिए कार्रवाई करने के सख्त निर्देश

पीड़ित फरहा खान का कहना है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और उसके साथ भी रहना शुरू कर दिया। पति की बेवफाई और यातनाओं से तंग आकर पीड़िता ने एस.पी बहराइच से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता की फ़रियाद सुनकर एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर शख्त से शख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग