15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीढिय़ों की रेलिंग पर फंदे से लटके युवक को इस हाल में देख परिवार के उड़ होश, पढ़ें क्यों उठाया युवक ने ऐसा कदम

भोपों का बाड़ा क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध हालात में सीढिय़ों की रेलिंग पर रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया।

less than 1 minute read
Google source verification
व्यापारी ने की खुदकुशी

Debt ridden Businessman Suicide

अजमेर. भोपों का बाड़ा क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध हालात में सीढिय़ों की रेलिंग पर रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतार मोर्चरी पहुंचाया तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

उप निरीक्षक शांतिलाल ने बताया कि भोपों का बाड़ा लामड़ी क्षेत्र में रहने वाले सीताराम (45) पुत्र हनुमान माली सुबह अपने मकान में सीढिय़ों की रेलिंग से फंदे पर लटका मिला। अविवाहित सीताराम बूढ़ी मां के साथ अकेला रहता था। पुलिस को उसकी मां ने बताया कि सोमवार रात को सीताराम खाना खाने के बाद सो गया था। वह भी अपने कमरे में सो गई। सुबह उठी तो सीताराम सीढ़ी की रैलिंग से रस्सी से फंदे पर पटका मिला। पुलिस ने युवक की संदिग्ध हालात में मृत्यु का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।

बड़े भाई की पहले मृत्यु
पुलिस पड़ताल में सामने आया कि सीताराम के एक बड़ा भाई था। वह मां व छोटे भाई से अलग पत्नी-बच्चों के साथ रहता था लेकिन कुछ समय पहले उसकी भी अकाल मृत्यु हो गई। उसके बच्चे और पत्नी अलग रहते हैं।