अलवर

अलवर: गिरवी जेवर वापस मांगे तो जीजा ने साली से मांगी ‘अस्मत’, मामला दर्ज

अलवर में एक महिला को पति के इलाज के लिए जीजा से उधार लिए गए पैसे भारी पड़ गए। पैसे चुकाने के बाद भी जब साली ने अपने गिरवी रखे गहने वापस मांगे, तो जीजा ने जेवर लौटाने के बदले अस्मत (अनैतिक मांग) मांग ली।

2 min read
May 27, 2026
representative picture (AI)

गिरवी रखे जेवर वापस देने के बदले एक महिला से उसकी ‘अस्मत’ मांगने का मामला सामने आया है। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह घटना राजस्थान के अलवर शहर से सामने आई है। संकट के समय जब एक महिला को सबसे ज्यादा मदद की जरूरत थी, तब उसके अपने ही जीजा ने उसकी लाचारी का गलत फायदा उठाने की कोशिश की।

मूल रूप से डीग जिले की रहने वाली और फिलहाल अलवर में किराए के मकान में रह रही पीड़ित महिला ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट के रुख के बाद अब अलवर की एनईबी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Nautapa News: नौतपा की भीषण गर्मी के बीच राहत, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

पति के इलाज के लिए मांगी थी मदद

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि यह पूरा मामला पिछले साल शुरू हुआ था। 8 मई 2025 को किसी पारिवारिक अनबन के चलते उसके पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज का खर्च ज्यादा बताया। आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला ने अपने पति की जान बचाने के लिए अपने जीजा से संपर्क किया और 20 हजार रुपये उधार मांगे।

जीजा पैसे देने के लिए तैयार तो हुआ, लेकिन उसने बदले में महिला के सोने-चांदी के गहने अपने पास गिरवी रखवा लिए। महिला ने भी पति की जान बचाने की खातिर सोने की बाली, मगहर, नोज पिन, चांदी की चुटकी और सोने का ओम जीजा के पास रख दिया।

पैसे लौटाने के बाद भी नहीं दिए जेवर

महिला का कहना है कि करीब एक महीने बाद जब स्थिति थोड़ी सुधरी, तो उसने जीजा की पूरी रकम नकद लौटा दी और अपने गहने वापस मांगे। लेकिन जीजा की नीयत डोल चुकी थी। वह लगातार बहाने बनाने लगा। कभी कहता कि जेवर सुनार के पास रखे हैं, तो कभी जल्द ही लौटाने का झूठा दिलासा देता। चूंकि मामला करीबी रिश्तेदारी का था, इसलिए महिला भी उसकी बातों में आती रही और इंतजार करती रही।

फोन पर रखी गंदी शर्त

धोखे की हद तो तब पार हो गई जब इसी साल 8 फरवरी को महिला ने फोन करके अपने जेवर लौटाने की आखिरी बार गुहार लगाई। इस बार जीजा ने न सिर्फ गहने देने से साफ मना कर दिया, बल्कि महिला के सामने एक बेहद शर्मनाक और अनैतिक शर्त रख दी।

आरोपी जीजा ने गहने लौटाने के बदले उसकी 'अस्मत' मांग ली। इस गंदी मांग को सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। लोक-लाज और डर के कारण जब थाने में सीधे सुनवाई नहीं हुई, तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर कोर्ट में इस्तगासा पेश किया। अब पुलिस इस पूरे मामले की कड़ाई से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

अलवर: नौकरी के बहाने असम से लाई गई महिला को पति से मिलाया, बड़ा फर्जीवाड़ा नाकाम
Published on:
27 May 2026 01:31 pm
Also Read
View All