अलवर

अलवर शहर की तीन घटनाओं से कांप गई इंसानियत, एकत्र हुए लोग रह गए दंग, जाने आप भी

पुलिस ने दर्ज किए मामले, एक मामले में आरोपी दबोचे
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 12:59 PM IST
alwar crrime news
अलवर शहर की तीन घटनाओं से कांप गई इंसानियत, एकत्र हुए लोग रह गए दंग, जाने आप भी

अलवर. बगड़ तिराया स्थित यादव धर्मकांटे के सामने बांध की पाल पर बुधवार देर शाम पॉलीथिन में लिपटा एक पांच माह की बच्ची का भू्रण मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भू्रण को कब्जे में लेकर सामान्य चिकित्सालय लाई। एमआईए थाना प्रभारी के अनुसार बुधवार देर शाम कुछ लोग बांध की पाल पर टहलने गए थे। उन्हें एक पॉलीथिन में एक कपड़े में खून से लथपथ एक भू्रण पड़ा मिला। भू्रण कई दिन पुराना था। उसके अंग गलने के साथ सड़ गए थे। जिसमें से बदबू आ रही थी। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम करा भू्रण को एनईबी श्मशान घाट में दफना अज्ञात महिला के खिलाफ भू्रण फेंकने का मामला दर्ज किया है।

--------------------------------------

बालिका से दुष्कर्म

तिजारा. क्षेत्र के एक जंगल में पूले काटने गई एक नाबालिग से दो जनों ने सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। पीडि़ता के पिता ने तिजारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 23 मई को दोपहर साढ़े 12 बजे उसकी दो पुत्रियां जंगल में पूले काटने गई थी। वहां दो युवकों ने एक नाबालिग से मारपीट कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--------------------------------------

एमआईए थाना क्षेत्र का मामला

अलवर. एमआईए थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपित व उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित व उसका पिता भागने की फिराक में था। पुलिस ने उन्हें राठी टैम्पो स्टैण्ड के समीप से गिरफ्तार किया। एमआईए थाना प्रभारी धर्मसिंह जाट ने बताया कि 20 मई को दोपहर करीब तीन बजे एक आठ वर्षीया बालिका सामान लेने गांव की दुकान पर गई। इसी दौरान गांव का रामप्रसाद पुत्र दयाराम उसे बहला-फुसलाकर एक खाली मकान में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और आरोपित भाग निकला। मामले में बालिका की दादी ने आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया था, जिसमें उसने आरोपित के पिता पर तंत्र विद्या का झांसा देने का आरोप भी लगाया था। मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपित रामप्रसाद व उसके पिता दयाराम को गिरफ्तार कर लिया।

----------------------------------------------------

नाले में दो भ्रूण,मॉ की निर्दयता आई सामने

अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 1 में शुक्रवार को कूडे कचरे से भरे नाले की सफाई के दौरान सफाईकर्मियों को एक पॉलिथीन में एक लड़का व एक लड़की का भ्रूण मिला। भ्रूण मिलने की सूूचना पर एकत्र हुए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूणों को जब्त कर चिकित्सायल की मोर्चरी में रखवाया। जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करा मृत भ्रूणों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने अज्ञात महिला के नाम मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही भ्रूणों को दफना दिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया सफाई के दौरान मिले भू्रणों में एक लडका व एक लडकी का भ्रूण था।

Published on: