अलवर

अलवर में युवक की पीट-पीटकर हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

अलवर जिले के कोटकासिम में पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है ।

2 min read
Oct 13, 2020
Alwar Father-Son Accused Of Beaten Death Arrested By Police
अलवर में युवक की पीट-पीटकर हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

अलवर. जिले के कोटकासिम क्षेत्र के चौकीे गांव के युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ललित (52) पुत्र बनवारीलाल अहीर तथा जितेश उर्फ गोलू (18) पुत्र ललित अहीर निवासी शेरपुर है।

पुलिस के अनुसार महिला से छेड़छाड़ के मामले को लेकर क्षेत्र के गांव चौकी निवासी 30 वर्षीय युवक रूढ़मल की सोमवार को शेरपुर गांव में वहीं के कुछ लोगों ने घर में ले जाकर पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया था। मामले में मृतक पिता रामोतार यादव ने थाने में शेरपुर निवासी अजीत पुत्र बिल्लू, राजपाल उर्फ टोनी पुत्र फूलसिंह, ललित पुत्र बनवारी, जितेश पुत्र ललित सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। घटना को लेकर मृतक परिजन व ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी मांग को लेकर अड़ गए थे तथा शव लेने से इंकार कर दिया था।

हालांकि बाद में पुलिस की समझाइश व आश्वासन पर मान गए थे। तब से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशन तथा एएसपी नीमराणा जयपाल सिंह यादव एवं किशनगढ़बास वृत्ताधिकारी ताराचन्द के निर्देशानुसार टीम गठित की गई थी। टीम में वे स्वयं सहित हैड कांस्टेबल अशोककुमार, कांस्टेबल अमितकुमार, मुकेश कुमार, खुशीराम, धर्मेश, शेखर आदि शामिल थे। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। कोटकासिम. क्षेत्र के चौकीे गांव के युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ललित (52) पुत्र बनवारीलाल अहीर तथा जितेश उर्फ गोलू (18) पुत्र ललित अहीर निवासी शेरपुर है।

थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशन तथा एएसपी नीमराणा जयपाल सिंह यादव एवं किशनगढ़बास वृत्ताधिकारी ताराचन्द के निर्देशानुसार टीम गठित की गई थी। टीम में वे स्वयं सहित हैड कांस्टेबल अशोककुमार, कांस्टेबल अमितकुमार, मुकेश कुमार, खुशीराम, धर्मेश, शेखर आदि शामिल थे। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

Published on:
13 Oct 2020 07:27 pm