अलवर

अलवर को 154 करोड़ की सौगात : CM भजनलाल शर्मा ने 215 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

सीएम भजनलाल शर्मा ने अलवर के विकास के लिए 150 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। पत्रिका की तरफ से मुद्दा उठाने के बाद शहर के पटरी पार इलाके को 51 विकास कार्यों का तोहफा मिला है।
2 min read
Feb 08, 2026
Bhajanlal Sharma
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ( फाइल फोटो-पत्रिका)

अलवर। राजस्थान पत्रिका की ओर से उठाए गए मुद्दे के बाद शहर के पटरी पार इलाके को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बहाला में आयोजित जनसभा के दौरान 154 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया, जिसमें 215 विकास कार्य शामिल हैं। इन कार्यों में 51 कार्य ऐसे हैं जो शहर के पटरी पार एरिया के हैं।

सुविधाओं व विकास कार्यों की दृष्टि से शहर का पटरी पार एरिया पिछड़ा हुआ था। इस मुद्दे को राजस्थान पत्रिका ने 21 दिसंबर 2024 को प्रमुखता से उठाया। उसके बाद वन राज्यमंत्री संजय शर्मा व प्रशासन के सहयोग से इस एरिया के विकास के लिए 42 करोड़ के कार्यों का प्रस्ताव बना और कार्य शुरू किए गए।

पटरी पार एरिया में 51 विकास कार्य

एक्सईएन कुमार संभव अवस्थी ने बताया कि 215 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है, जिसमें यूआइटी के 155 से अधिक कार्य शामिल हैं। अकेले पटरी पार एरिया के ही 51 कार्य हैं।

पत्रिका ने चलाई थी ये खबर-

ये मिलीं सौगातें

  • मूंगस्का, जनता कॉलोनी में 99 लाख की लागत से सड़कों का निर्माण
  • सूरजमल कॉलोनी व मोती नगर में 95 लाख की लागत से सीसी सड़कों का निर्माण
  • टाइगर कॉलोनी में सड़क निर्माण। कृषि कॉलोनियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
  • ट्रांसपोर्ट नगर, हसन खां मेवात नगर, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में हाईमास्ट लाइट
  • शालीमार नगर में सीवरेज लाइन व एसटीपी निर्माण, काली मोरी आरओबी पार्क का सौंदर्यीकरण
  • अंबेडकर नगर व वैशाली नगर में 4 करोड़ की लागत से सड़कों का पेवरीकरण
  • 200 फीट बायपास से वीरा गार्डन होते हुए दिल्ली रोड तक 143 लाख रुपए की लागत से पेवरीकरण
  • लक्ष्मी नगर में एक करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण
  • कृषि उपज मंडी के पीछे फूड स्ट्रीट, सूर्य नगर में कॉमर्शियल ब्लॉक
Updated on:
08 Feb 2026 05:59 pm
Published on:
08 Feb 2026 05:59 pm