अलवर

अलवर शहर में कचौरी बेचने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, बाजार में दुकानों पर जाकर बेची कचौरी, खतरा बढ़ा

अलवर में कचौरी बेचने वाला व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है, इसके आलावा दिल्ली और जयपुर से आने वाले व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2020, 9:33 PM IST
Alwar Kachori Seller Reported Corona Positive
अलवर शहर में कचौरी बेचने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, बाजार में दुकानों पर जाकर बेची कचौरी, खतरा बढ़ा,अलवर शहर में कचौरी बेचने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, बाजार में दुकानों पर जाकर बेची कचौरी, खतरा बढ़ा

अलवर. जिले में मंगलवार को कचोरी बेचने वाले सहित कुल 10 नए संक्रमित आए हैं। जिले में अब तक 373 मरीज हो चुके हैं। नए मरीजों में अलवर शहर से चार आए हैं। सुबह छह और शाम की रिपोर्ट चार नए मरीज आ गए। जिसमें दो भिवाड़ी, एक बिंडूसी व इटेड़ा से हैं। अलवर शहर से वार्ड 15 में शिवपुरा से 43 वर्षीय व्यक्ति, दो सौ फीट रोड शिव नगर से 34 वर्षीय युवक, गुरुनानक कॉलोनी से 45 साल के व्यक्ति, वण्डर रेजिडेंसी से 66 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित आए हैं। इनके अलावा लक्ष्मणगढ़, तिजारा, खेरली व बानसूर से एक-एक पॉजिटिव मिले हंैं। खैरथल से एक व्यक्ति का सैंपल दुबारा पॉजिटिव मिला है। इनमें से कुछ दिल्ली व जयपुर भी जाकर आए हैं।

केड़लगंज निवासी व्यक्ति कचोरी बेचने वाला

केड़लगंज निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति कचोरी बेचने का काम करता है। हालांकि व्यक्ति ने बताया कि नौ जून के बाद कचौरी बेचने का कार्य बंद कर दिया था। इसके बाद वह उड़ीसा चला गया। वहां से आने के बाद 19 जून को उसकी तबीय बिगड़ी है। अब रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। व्यक्ति बाजार में दुकान-दुकान जाकर कचोरी बेचने के कारण दूसरे लोगों में भी संक्रमण हो सकता है। जिसको लेकर चिकित्सकों का कहना है कि सोशल डिस्टेसिंग रखना व मास्क पहनना बेहद जरूरी है।

अधिकतर की ट्रेवलिंग हिस्ट्री, सम्पर्क वाले भी

सीएमएचओ ने बताया कि अधिकतर की ट्रेवलिंग हिस्ट्री हैं। कुछ मरीज पॉजिटिव के सम्पर्क में आए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आधे मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ का इलाज होम आइसोलेशन में जारी है। उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेसिंग टूटने व मास्क नहीं लगाने से संक्रमण की चपेट में आते हैं। जो व्यक्ति मास्क नहीं लगा रहा व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहा है वह कहीं न कहीं संक्रमण का शिकार होकर रहेगा।

Published on: