अलवर

अलवर में कोरोना पीड़ित बुजुर्ग का उपचार करने वाली महिला स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव, संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा

अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग का उपचार करने वाली महिला नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई है
2 min read
Apr 04, 2020
Alwar Lady Nurse Reported Coronavirus Positive
अलवर में कोरोना पीड़ित बुजुर्ग का उपचार करने वाली महिला स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव, संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा

अलवर. अलवर जिले में शुक्रवार देर रात तीन जने और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह अब तक 5 कोरोना पॉजिटिव अलवर में मिल चुके हैं। शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में एक सदर थाना क्षेत्र के शेखपुर का जमाती, एक नंगला माधोपुर में पूर्व में मिले पॉजिटिव का निकटस्थ व एक महिला स्वास्थ्यकर्मी शामिल है। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सम्बन्धित गांवों में कोरोना प्रोटोकॉल के एक किलोमीटर दायरे में कफ्र्यू लगाने तथा पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र को सील करने की तैयारी शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बल एवं प्रशासनिक व चिकित्सा टीम को सम्बन्धित क्षेत्रों के लिए रवाना किया जा रहा था।

जयपुर से प्राप्त रिपोर्ट में एक खेरली की महिला स्वास्थ्य कर्मी है। इन दोनों को कठूमर के नंगला माधोपुर में बुजुर्ग के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद खेरली से अलवर रैफर किया गया था। दोनों क्वारंटाइन में थे और दोनों के नमूने जांच को भेजे गए थे।

तीनों की रिपोर्ट शुक्रवार देर रात को मिली, जिसमें तीनों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

वहीं खेरली की महिला स्वास्थ्यकर्मी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसके घर से एक किलोमीटर की परिधि में कफ्र्यू लगाने एवं सीमा सील करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्यकर्मी ने पॉजिटिव मिले बुजुर्ग का उपचार किया था। तीसरे पॉजिटिव के बुजुर्ग परिजन पहले ही कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है, इसलिए अभी वहां कफ्र्यू व सीमा सील की कार्रवाई पूर्व से ही जारी है।

इन तीनो पॉजिटिव के सम्पर्क में आने वाले लोगों एवं ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी जुटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। चिकित्सा विभाग की टीम देर रात सम्बन्धित क्षेत्रों के लिए रवाना कर दी गई।

देर रात 40 से अधिक की रिपोर्ट आई

शुक्रवार देर रात करीब 40 से अधिक व्यक्तियों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट जारी हुई। पहले ऑनलाइन रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले। लेकिन मैनुअल रिपोर्ट में अलवर जिले में तीन और पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना मिली। इसके बाद जिले के चिकित्सा विभाग के आला अधिकारी देर रात तक किसी मशक्कत में उलझे रहे। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि देर रात ऑनलाइन कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं खुली। करीब 1130 बजे तक यह पता सुनिश्चत नहीं हो सका कि कोरोना पॉजिटिव जमाती कहां से है।

दो पहले आ चुके कोरोना पॉजिटिव

उल्लेखनीय है कि सबसे पहला कोरोना पॉजिटिव बहरोड़ के मिलकपुर गांव का छात्र मिला था। जो फिलीपींस से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। भारत आने के बाद जब मिलकपुर के छात्र का दोस्त कोरोना पॉजिटिव आया तो इसे संदिग्ध मानते हुए अस्पताल में भर्ती कराकर जांच कराई गई। तब 30 मार्च को यह मालूम चला कि छात्र कोरोना संक्रमित है। इसके बाद कठूमर के नगला माधोपुर निवासी बुजुर्ग व्यक्ति की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। अगले ही दिन बुजुर्ग का निधन हो गया।

तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले

देर रात मिली रिपोर्ट में अलवर जिले के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद सम्बन्धित क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव प्रोटोकॉल, कफ्र्यू व सीमा सील करने के निर्देश दिए गए हैं। तीनों के सम्पर्क में आए लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
इंद्रजीत सिंह, जिला कलक्टर अलवर

Published on:
04 Apr 2020 07:24 am