अलवर

Alwar Matsya Utsav 2026: महाआरती और योग के साथ मत्स्य उत्सव का आगाज, जानें 4 दिन का पूरा शेड्यूल

अलवर में बुधवार, 25 नवंबर से चार दिवसीय मत्स्य उत्सव-2026 की शुरुआत हो गई। सुबह जगन्नाथ मंदिर में महाआरती के साथ उत्सव का आगाज हुआ। इसके बाद कंपनी बाग में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। अगले चार दिनों तक शहर में पर्यटन, संस्कृति, संगीत और मनोरंजन से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 12:29 PM IST
Alwar Matsya Utsav 2026
महाआरती और योग के साथ मत्स्य उत्सव का आगाज (फोटो - पत्रिका)

अलवर में मत्स्य उत्सव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। बुधवार सुबह जगन्नाथ मंदिर में महाआरती के साथ चार दिवसीय मत्स्य उत्सव की शुरुआत हुई। इसके बाद सुबह 7 बजे कंपनी बाग में 'योगा फॉर ऑल' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने योग के जरिए स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उत्सव के पहले दिन बायोडायवर्सिटी पार्क में वन विहार और मोती डूंगरी पर अंतरिक्ष दर्शन जैसे कार्यक्रम भी रखे गए हैं। शाम को पोल मलखंब प्रदर्शन और कवि सम्मेलन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

पहले दिन अंतरिक्ष दर्शन और कवि सम्मेलन

25 नवंबर को सुबह 5:30 बजे जगन्नाथ मंदिर में महाआरती के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। सुबह 7 बजे कंपनी बाग में योगा फॉर ऑल का आयोजन किया गया। इसके बाद सुबह 9 बजे बायोडायवर्सिटी पार्क में वन विहार का कार्यक्रम रखा गया। सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक मोती डूंगरी पर अंतरिक्ष दर्शन कार्यक्रम होगा। इसमें लोग दूरबीन की मदद से अंतरिक्ष और खगोलीय दुनिया को करीब से देख सकेंगे। शाम 6 बजे कंपनी बाग में पोल मलखंब का प्रदर्शन होगा। इसके बाद शाम 7 बजे कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

दूसरे दिन साइकिल रैली और अखिल खाब की म्यूजिकल नाइट

26 नवंबर को सुबह 7:30 बजे नेहरू गार्डन से प्रताप बंध नाका तक साइकिल रैली निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे आरआर कॉलेज में मेहंदी, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताएं होंगी। सुबह 11:30 बजे भर्तृहरि नाटिका का मंचन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे नंगली सर्किल पर मेहंदी उत्सव होगा। शाम 7 बजे महल चौक में म्यूजिकल नाइट आयोजित होगी। इसमें पंजाबी गायक अखिल खाब अपनी प्रस्तुति देंगे।

तीसरे दिन हेरिटेज वॉक और दीपमाला

27 नवंबर को सुबह 7 बजे होप सर्कस से मूसी महारानी की छतरी तक हेरिटेज वॉक निकाली जाएगी। दोपहर 3 बजे होप सर्कस से सागर जलाशय तक शोभायात्रा निकलेगी। शाम 6 बजे सागर जलाशय पर दीपमाला सजाई जाएगी। इसके बाद शाम 7 बजे महल चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

अंतिम दिन फ्लावर शो और पेट एनिमल शो

28 नवंबर को मत्स्य उत्सव के अंतिम दिन सुबह 9:30 बजे कंपनी बाग में फ्लावर शो लगाया जाएगा। सुबह 10:30 बजे फोटो प्रदर्शनी और पेट एनिमल शो आयोजित होंगे। दोपहर 1 बजे भानगढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। चार दिनों तक चलने वाला यह उत्सव अलवर की ऐतिहासिक विरासत, पर्यटन, कला, संगीत और संस्कृति को एक मंच पर लाने का अवसर देगा।

Updated on:
25 Nov 2026, 12:29 PM IST
Published on: