अलवर

राजस्थान में यहां चिकित्सा विभाग ने 2 हजार कोरोना मरीज, 1 हजार एक्टिव केस व 15 मौतें कम कर दी, जानिए क्या है मसला

प्रशासन के कोरोना के आंकड़े, एक्टिव केस के साथ कोरोना से होने वाली मृत्यु को भी घटा दिया है, इसके पीछे गाइड लाइन का तर्क दिया गया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2020, 12:01 PM IST
Alwar Medical Team Reduces Figure Of Corona Positive And Death
राजस्थान में यहां चिकित्सा विभाग ने 2 हजार कोरोना मरीज, 1 हजार एक्टिव केस व 15 मौतें कम कर दी, जानिए क्या है मसला

अलवर. प्रदेश के अलवर में दो दिन जिला स्तर से कोरोना की रिपोर्ट नहीं मिली। सरकार तक मसला पहुंचा तो शनिवार से वापस कोरोना की रिपोर्ट जारी होने लगी है। इन दो दिनों में जिला स्तर की रिपोर्ट से 2 हजार से अधिक कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा कम कर दिया गया। इसके पीछे चिकित्सा विभाग के अधिकारियेां का तर्क है कि कई तरह की गाइड लाइन है। उसके आधार पर रिपोर्ट तैयार होती है। अब आगे जयपुर की रिपोर्ट के आधार पर जिला स्तर के आंकड़े जारी होंगे।

2 हजार से अधिक पॉजिटिव कम

जिले की रिपोर्ट के अनुसार दो दिन पहले यानी 17 सितम्बर तक 11 हजार 600 से अधिक कोरोना पॉजिटिव हो चुके थे। दो दिन रिपोर्ट नहीं मिली। अब जिला रिपोर्ट में जिले में 9 हजार 637 कोरोना संक्रमित बताए गए हैं। यही नहीं इन दो दिनों में भी करीब 350 से अधिक कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उनको शामिल करें तो करीब 2 हजार 500 पॉजिटिव कम हो गए हैं।

एक्टिव केस भी 445 रह गए

अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस भी केवल 445 केस हैं। जबकि दो दिन पहले तक जिले में एक्टिव केस की संख्या 1500 से अधिक ही रही है। खास बात यह है कि एक्टिव केस भी दो दिन में 1 हजार से अधिक कम हो गए हैं। संभवतया दो दिनों में चिकित्सा प्रशासन ने आंकड़े दुरुस्त करने में लगाए हैं।

मौत भी 48 से घटाकर 32

अब जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी कम हो गया है। दो दिन पहले 45 पॉजिटिव हो चुके थे। दो दिन में तीन जनों की मौत हो चुकी है। कुल 48 मौत होनी चाहिए थी लेकिन, अब जिले की रिपोर्ट में कोरोना से 32 मौत हो गई हैं। 15 मौत भी कम हो चुकी हैं।

Published on: