अलवर

राजस्थान: नाबालिग बालिका ने छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया, अब पीड़ित के पिता की कर दी हत्या!

बालिका में छेड़छाड़ से तंग आकर कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, उसे तो बचा लिया गया लेकिन कुछ दिन बाद बालिका के पिता का शव पेड़ पर लटका मिला
2 min read
• •
Updated: 25 Jun 2020, 2:16 PM IST
Alwar Minor Girl Molested Tried To Suicide Her Father Allegedly Killed
राजस्थान: नाबालिग बालिका ने छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया, कुछ दिन बाद पीड़ित की कर दी हत्या!

अलवर. बालिका में छेड़छाड़ से तंग आकर कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, उसे तो बचा लिया गया, लेकिन कुछ दिन बाद बालिका के पिता का शव पेड़ पर लटका मिला। अलवर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में गत दिनों एक थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा ने परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया था। बुधवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। पीड़िता के पिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मामले में मृतक के पुत्र ने ग्रामीण क्षेत्र के एक थाने में छेड़छाड़ कर नाबालिग को परेशान करने वालों के खिलाफ पिता की हत्या का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि अलवर जिले के एक गांव के व्यक्ति ने बुधवार को मामला दर्ज कराया था कि गत दिनों उनकी नाबालिग बहन से छेड़छाड़ करने के मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। इसमें पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। उसी दिन से आरोपी के परिवार के लोग हमारे पिता और परिवार पर राजीनामे के लिए दबाव बना रहे थे और राजीनामा करने पर मारने की धमकी दे रहे थे। बुधवार को अलसुबह उसके पिता शौच करने के लिए जंगल में गए थे, उसकी बहन से छेड़छाड़ के तीन आरोपियों सहित अन्य लोगों पर उसके पिता का गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को जंगल में एक पेड़ से लटका दिया पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के पुत्र ने एफआइआर में बताया कि उसकी नाबालिग बहन के साथ एक युवक ने दुराचार किया। उसके खिलाफ 20 जून को पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में 24 जून को कोर्ट में बयान होने थे, लेकिन आरोपी पक्ष राजीनामे की धमकी दे रहा था। बुधवार को पीड़ित के पिता शौच करने जंगल में गए थे इसी दौरान आरोपियों और उसके दो-तीन साथियों ने पीड़ित के पिता की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पेड़ पर लटका दिया।

पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में उतारा शव

ग्रामीणों की सूचना देने पर शव को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नीचे उतारा गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। मामले की सूचना क्षेत्र मैं आग की तरह फैल गई और लोग बड़ी संख्या में थाना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एकत्रित हो गए। इस घटना का कई जन संगठनों ने भी विरोध जताया है।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

जयपुर रेंज आइजी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी गुरुवार को पीड़ित के घर पहुंचे हैं। इससे पहले भी बुधवार को पुलिस पीड़ित परिवार के घर गई थी। माहौल बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव लाल बैरवा पुलिस उपाधीक्षक दीपक शर्मा सहित पुलिस पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और मृतक के परिजनों से समझाइस की। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा गया जिसका बुधवार शाम अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल मामले मैं गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उपाधीक्षक दक्षिण दीपक शर्मा ने बताया कि मामले में मृतक के पुत्र ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच और पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
25 Jun 2020, 2:16 PM IST
Published on: