अलवर

Alwar News: अलवर में सड़क निर्माण पर 36 करोड़ रुपए खर्च करेगा निगम, प्रदूषण रोकने को सड़क किनारे लगेंगी टाइल्स

Alwar Road News: नगर निकाय चुनाव में विकास मुद्दा न बने, इसके लिए नगर निगम 36 करोड़ रुपए सड़क निर्माण पर खर्च करेगा। अप्रेल से यह कार्य शुरू करने की योजना है।

2 min read
Mar 28, 2026
Photo: AI generated

अलवर। राजस्थान में होने वाले नगर निगम चुनाव की तैयारियां चल रही है। इसको देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने को लेकर अभियान चला रहा है। इस चुनाव में विकास मुद्दा न बने, इसके लिए नगर निगम 36 करोड़ रुपए सड़क निर्माण पर खर्च करेगा। निगम ने निकाय चुनाव से पहले हर वार्ड में नई सड़कें बनाने का लक्ष्य रखा है।

अप्रेल से यह कार्य शुरू करने की योजना है। नगर निगम ने आगामी बजट में सड़कों के लिए 21 करोड़ रुपए व सीसी सड़क, टाइल्स के लिए 16 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान किया है। 21 करोड़ रुपए से वार्डों के प्रमुख मार्गों को चमकाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें

Drainage Master Plan: राजस्थान के इस शहर में बनेगा नया ड्रेनेज मास्टर प्लान, जलभराव से मिलेगी मुक्ति

10 से अधिक सड़कों के कार्य अभी प्रगतिरत

हालांकि वर्ष 2025-26 के बजट के जरिए 13 करोड़ रुपए सड़कों पर खर्च करके 40 वार्डों में काम करवाए गए है। 10 से अधिक सड़कों के कार्य अभी प्रगतिरत हैं। शेष वार्डों की सड़कों को आगामी बजट में पारित प्रस्ताव से सुधारा जाएगा।

15 करोड़ रुपए में बनेंगी सीसी सड़क, प्रदूषण रोकने को सड़क किनारे लगेगी टाइल्स

15 करोड़ रुपए की लागत से सीसी सड़क उन एरिया में बनाई जाएंगी, जहां पर जलभराव की समस्या है। इसका खाका निगम का निर्माण विभाग तैयार कर रहा है। सड़क किनारे मिट्टी कई जगह उड़ती है, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। ऐसे में वहां निगम टाइल्स लगाने की योजना बना रहा है।

ऐसे बनता है चुनाव में मुद्दा

जानकारों का कहना है कि निकाय चुनाव में सुविधाएं व विकास का आकलन जनता करती है। वार्ड पार्षद से लेकर अन्य राजनीतिक लोग इसे मुद्दा बनाते हैं। विपक्षी दल के नेता जनता को यह बताने में भी कामयाब हो जाते हैं कि उनके यहां की सड़कें तक नहीं बनी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़कों को चमकाने की योजना है, ताकि निकाय चुनाव में विभाग पर कोई उंगली न उठाए।

चालू वित्तीय वर्ष में अलवर में काफी विकास कार्य हुए

नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में अलवर शहर में काफी विकास कार्य हुए हैं और कुछ चल रहे हैं। आगामी वित्तीय वर्ष में भी सड़कों का निर्माण होगा, ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े और शहरवासियों की राह आसान हो।

ये भी पढ़ें

New Elevated Road: जयपुर में बनेगी 4.5KM लंबी नई एलिवेटेड रोड, आज से शुरू होगा काम; 286 करोड़ आएगी लागत

Also Read
View All

अगली खबर