अलवर

Rajasthan: गांधी जयंती पर अलवर नगर निगम पहुंचे वन मंत्री, माल्यार्पण कर तुरंत निकले; आवाज देते रह गए मेयर पति

अलवर नगर निगम (Alwar Municipal Corporation) में शुक्रवार को आयोजित गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) कार्यक्रम के दौरान एक अजीब वाकया देखने को मिला। वन मंत्री (Forest Minister) महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण (garlanding) कर रवाना हो गए। मेयर पति के पीछे से बुलाने के बावजूद मंत्री नहीं रुके।
2 min read
• •
Oct 02, 2026
minister sanjay Sharma Ajay Agarwal
माल्यार्पण के बाद रवाना हुए वन मंत्री, मंत्री को रोकते हुए अजय अग्रवाल (फोटो - पत्रिका)

अलवर नगर निगम (Alwar Municipal Corporation) परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (Mahatma Gandhi Jayanti) के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के वन मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने निगम परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद गांधी जी के चित्र पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

आवाज देते रह गए मेयर के पति अजय अग्रवाल

कार्यक्रम के दौरान एक अलग घटनाक्रम भी चर्चा में रहा। महात्मा गांधी की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद वन मंत्री वहां चल रहे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और वापस रवाना हो गए। बताया गया कि महापौर सुमनलता अग्रवाल के पति अजय अग्रवाल ने उन्हें पीछे से आवाज देकर रोकने का प्रयास किया। अजय अग्रवाल मंत्री की गाड़ी तक भी गए, लेकिन मंत्री नहीं रुके और वहां से रवाना हो गए। इसके बाद यह घटनाक्रम नगर निगम परिसर में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

शांति और स्वच्छता का दिया संदेश

कार्यक्रम में महापौर सुमनलता अग्रवाल (Sumanlata Agrawal), नगर निगम के पार्षद, भाजपा के कई नेता और निगम अधिकारी मौजूद रहे। निगम परिसर में रामधुनी के बीच महात्मा गांधी को याद किया गया। इस दौरान गांधी जी के सत्य, अहिंसा, शांति और स्वच्छता के संदेश को याद किया गया।

मंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन देशवासियों को सत्य, शांति, स्वच्छता और मानवता के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

मंत्री ने सोशल मीडिया पर भी अलवर नगर निगम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि गांधी जी के विचार सत्य, शांति, स्वच्छता और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनके आदर्श सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

शहर में स्वच्छता पर जोर

नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महापौर सहित कई पार्षदों ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान निगम परिसर में स्वच्छता और गांधी जी के विचारों को लेकर भी संदेश दिया गया। गांधी जयंती के अवसर पर शहर में स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में निगम से जुड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Updated on:
02 Oct 2026 11:51 am
Published on:
02 Oct 2026 11:51 am