अलवर

Alwar NEB Extension Flats: फ्लैट खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, एनईबी एक्सटेंशन के इन फ्लैट्स पर मिल सकती है भारी छूट

NEB Extension Flats Discount: एनईबी एक्सटेंशन में वर्षों से खाली पड़े 22 फ्लैट्स की बिक्री के लिए आवासन मंडल 25 प्रतिशत तक छूट देने की योजना बना रहा है।

less than 1 minute read
Mar 15, 2026
एनईबी एक्सटेंशन में बने फ्लैट। फोटो: पत्रिका

Alwar Housing Board Flats Sale: अलवर। एनईबी एक्सटेंशन में वर्षों से खाली पड़े 22 फ्लैट्स की बिक्री के लिए आवासन मंडल 25 प्रतिशत तक छूट देने की योजना बना रहा है। ऐसे में 28 लाख के फ्लैट की दरें 5 लाख तक कम हो जाएंगी। इसका प्रस्ताव सरकार इसी माह सरकार के पास जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद फ्लैट के ऑक्शन होंगे।

एनईबी एक्सटेंशन योजना करीब 15 साल पहले लॉन्च की गई थी। इस योजना में 200 से अधिक फ्लैट तैयार किए गए। यह एलआइजी व एमआइजी दोनों के थे। इनमें से 22 फ्लैट आज तक नहीं बिक पाए। आवासन मंडल ने तर्क दिया कि ब्याज लगने से फ्लैट की कीमतें बढ़ गई। ऐसे में खरीदार नहीं आए।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: राजस्थान में यहां बनेगा NCR का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, लायन सफारी का भी प्लान; 158 करोड़ आएगी लागत

4 मंजिला फ्लैट बनाने की योजना

अब आवासन मंडल 4 मंजिला फ्लैट बनाने की योजना बना रहा है। ऐसे में उससे पहले इन फ्लैट की बिक्री करना चाहता है। इसी के लिए 25 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने की योजना है।

दरें कम होने पर फ्लैट्स की बिक्री होगी आसान

उप आवासन आयुक्त पीएल मीणा का कहना है कि सरकार को इन फ्लैट्स पर 25 फीसदी तक छूट देने के लिए लिखा जाएगा। वहां से जैसे आदेश मिलेंगे, उसका पालन करेंगे। दरें कम होने के बाद इनकी बिक्री आसान होगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan New Industrial Area: राजस्थान के इस जिले में बनेगा नया रीको इंडस्ट्रियल एरिया, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

Also Read
View All

अगली खबर