अलवर

ठेकेदार के अकु्शल श्रमिकों की करतूत, खामियाजा भुगत रही जनता

अकुशल श्रमिकों की मनमानी, अधिकारी नहीं उठा रहे फोन
2 min read
Jun 24, 2018
Alwar : new road damage by contractor labour
ठेकेदार के अकु्शल श्रमिकों की करतूत, खामियाजा भुगत रही जनता

अलवर। शहर में पानी की सुविधा के लिए डाली जाने वाली राइजिंग लाइन का आधा अधूरा कार्य आमजन के लिए काफी कष्टप्रद साबित हो रही है। वार्ड नम्बर 13 में बनाए गए दो जलाशयों के निर्माण के साथ ही राइजिंग लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया। विभाग के ठेकेदार के अकुशल कर्मचारियों की कछुआ चाल गति व बिना कोई तकनिकी ज्ञान से खोदी गई सड़क से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालात ये है कि लोगों को घरों में कैद होकर रहना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय को जाने वाले मुख्य मार्ग पर दुकानों के सामने खोदी गई सड़कों के कारण दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिससे लोगों में सरकार की छवि धूमिल हो रही है।

सात दिनों से क्षतिग्रस्त है सड़क

जिला मुख्यालय कोर्ट रोड़ पर सड़क खुदाई का कार्य पिछले पांच दिनों से अधूरा पड़ा है। ठेकेदार के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण भारत संचार निगम की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन का पता नहीं होने से सडक को आधे तक खोद डाला। लेकिन दोनों विभाग, ठेकेदार के कर्मचारियों की अकुशल कायशैली को नजरअंदाज करते हुए मूक दर्शक बने हुए है। विभाग के इस प्रकार के रवैये से एक ओर स्थानीय दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। दूसरी ओर सरकार की छवि भी आमजन में धूमिल हो रही

विभाग के अधिकारी बने मूकदर्शक

राइजिंग लाइन डालने की इस ढिली-ढाली प्रक्रिया से यही प्रतित होता है कि विभाग के अधिकारी व ठेकेदार की आपसी मिली भगत है। ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा लापरवाही व अकुशलता का परिचय देते हुए किए जा रहे कार्य की शिकायत विभाग के अधिकारियों को बार-बार किए जाने के बाद भी कार्य सही नहीं किया जा रहा है। सात दिन से अधिक समय से सड़कें खुदी पड़ी है। हालात यह है कि विभाग के अधिकारी जनता की इस विकट समस्या के प्रति पूरी तरह से मूकदर्शक बने हुए है।

नही उठ रहे टेलिफोन

इस मामले में स्थानीय लोगों ने कई बार विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराने के लिए टेलिफोनिक संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे। लोगों ने शीघ्र ही लाइन को दुरस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ठेकेदार कर्मचारी बेच रहे है सरकारी सम्पति

इतना ही नहीं कार्य के दौरान सड़क के नीचे दबी पुरानी लाइनों को बडे ही बेढंगें पने से जेसीबी से उखाडी जा रही है। इस दौरान निकलने वाली पुरानी पाइप लाइनों को ठेकेदार के कर्मचारी औने-पौने दामों में कबाडी को तोल रहे है। ठेकेदार के कर्मचारियों के इस कार्य की जानकारी टेलिफोनिक दिए जाने के बाद भी विभाग ने सुध नहीं ली।

जिला कलेक्टर के आदेश बेमानी

कलेक्ट्रेट मार्ग पर पिछले दिनों से चल रहे कार्य में बीएसएनएल नेट की केबल कट जाने से दो घंटे कार्य ठप होने पर जिला मुख्यालय के अधिकारियों ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए काम सही ढंग से करने की हिदायत दी। लेकिन इसके बाद भी ठेकेदार के अकुशल कर्मी मनमर्जी पर आमादा है,ओर सरकार व जनता को भारी क्षति पहुंचा रहे है।

Published on:
24 Jun 2018 01:07 pm