अलवर

Alwar News: कंपनी बाग में बनेगा अलवर दर्शन पार्क, एक करोड़ रुपए होंगे खर्च; वेस्ट चीजों से होगा तैयार

यूआईटी के एक्सईएन अशोक मदान का कहना है कि कंपनी बाग में यह बनाया जाएगा। इस पर एक करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह पार्क देखने लायक होगा।
less than 1 minute read
Sep 17, 2025
alwar company bag

अलवर। नगर विकास न्यास ने अलवर दर्शन पार्क के लिए कंपनी बाग का चयन किया है। यहां एक करोड़ की लागत से वेस्ट टू आर्ट थीम पर यह बनाया जाएगा। टेंडर इसी माह लगाया जाएगा। चंडीगढ़ में वेस्ट टू आर्ट थीम पर रॉक गार्डन बनाया गया है। यह घरों से निकलने वाले वेस्ट से बनाया गया है।

चूड़ी से लेकर टूटी टाइल्स का प्रयोग करके तैयार किया गया है। हर साल इस पार्क को देखने के लिए 8 लाख से ज्यादा पर्यटक आते हैं। यूआईटी ने अलवर दर्शन पार्क की थीम इस पर तैयार की। ट्रस्ट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई, लेकिन जगह का चयन नहीं हो पाया।

अब जगह फाइनल हो गई है। यूआईटी के एक्सईएन अशोक मदान का कहना है कि कंपनी बाग में यह बनाया जाएगा। इस पर एक करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह पार्क देखने लायक होगा। वेस्ट चीजों से यह तैयार होगा। दिवाली से पहले इसका कार्य शुरू हो जाएगा।

यहां आ सकती है बाधा

पीडब्ल्यूडी के पास कंपनी बाग का रखरखाव है। ऐसे में यूआईटी को एनओसी लेनी होगी। क्योंकि पूर्व में भी संविधान पार्क यहां बनाने के लिए यूआईटी ने योजना बनाई थी, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिल पाई थी।

Published on:
17 Sept 2025 05:26 pm