अलवर

Alwar News: दो सगे नाबालिग भाइयों के शव पानी से भरे गड्ढे में मिले, घर में मचा कोहराम 

अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के दो सगे नाबालिग भाइयों के शव शेखपुर के खेतों में पानी से भरे गड्ढे में मिले हैं।

less than 1 minute read
Mar 16, 2026
इस पानी में दोनों बालकों के शव मिले हैं (फोटो - पत्रिका)

अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के दो सगे नाबालिग भाइयों के शव शेखपुर के खेतों में पानी से भरे गड्ढे में मिले हैं। शव मिलने पर पूरे गांव में मातम पसर गया। दोनों भाई रविवार शाम से घर से लापता थे, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

रविवार शाम से थे लापता

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर ग्रामीणों को खेतों में भरे पानी के पास दोनों बच्चों के कपड़े और चप्पल दिखाई दिए। इससे आशंका हुई कि बच्चे पानी में डूब गए होंगे। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस टीम ने मौके पर तलाश की, तो पानी से दोनों के शव बरामद हो गए।


हाइवे निर्माण के लिए निकाली गई थी खेतों से मिट्टी

बताया जा रहा है कि दिल्ली-मुंबई हाईवे निर्माण के दौरान खेतों से मिट्टी निकाली गई थी, जिससे वहां गहरे गड्ढे बन गए थे। बारिश का पानी भरने से ये गड्ढे तालाब जैसे हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चे संभवतः नहाने के लिए पानी में उतरे होंगे और गहराई अधिक होने के कारण डूब गए।

घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं मासूम बच्चों के शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। मौके पर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, एसडीएम अर्चना चौधरी, डीएसपी कैलाश जिंदल, तहसीलदार हरदयाल सिंह आदि मौजूद हैं।

Updated on:
16 Mar 2026 02:24 pm
Published on:
16 Mar 2026 01:30 pm