अलवर

Alwar News: शहर में 3 जगह फूड स्ट्रीट बनाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी

अलवर शहर में तीन जगहों पर फूड स्ट्रीट बनाने के लिए यूआईटी ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। लोगों को यहां रात को भी हाइजेनिक खाना मिल सकेगा।

less than 1 minute read
Apr 04, 2025

शहर में तीन जगहों पर फूड स्ट्रीट बनाने के लिए यूआईटी ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। लोगों को यहां रात को भी हाइजेनिक खाना मिल सकेगा। यूआईटी व नगर निगम मिलकर हाइजेनिक फूड स्ट्रीट बना रहे हैं। यह शहर में तीन जगह अग्रसेन ओवरब्रिज के पास, कंपनी बाग मार्ग व रेलवे स्टेशन के पास बनेगी।

एक जगह पर 60 लोगों को जगह आवंटित होगी। इसके लिए सिस्टम नगर निगम तैयार करेगा। कुल मिलाकर तीन जगह बनने वाली फूड स्ट्रीट में 180 वेंडरों को जगह मिल सकेगी। इसके लिए निगम लॉटरी सिस्टम निकालेगा। निगम को इससे आय भी होगी और लोगों को अच्छा खाना भी मिल सकेगा। यूआईटी ने फाइनल तैयारी करते हुए इस कार्य के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है।

फूड स्ट्रीट के लिए वर्क ऑर्डर जारी हो गए हैं। यह कार्य तेजी से कराया जाएगा। गुणवत्ता का पूरा याल रखा जाएगा। - अशोक मदान, एक्सईएन, यूआईटी

शौचालय, पानी, बिजली की होंगी सुविधाएं

शौचालय, पानी, बिजली आदि सुविधाओं के लिए फर्म को काम दिया गया है। यह कार्य तीन से छह माह के मध्य करना होगा। बताते हैं कि यह फूड स्ट्रीट रात 11 बजे तक गुलजार रहेंगी। जनता की मांग के आधार पर इनके खुलने का समय और भी बढ़ाया जा सकता है।

Published on:
04 Apr 2025 11:58 am
Also Read
View All

अगली खबर