अलवर

अलवर पुलिस ने शातिर ठग को गिरफ्तार किया, नकली सोने की ईंट, 80 सिम व कई फर्जी आधार कार्ड बरामद

मेवात में साइबर ठगी का जाल बढ़ रहा है। पुलिस ने एक शातिर टटलूबाज को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jul 2021, 10:22 AM IST
Alwar Police Arrested Cyber Thug With Fake Gold Brick
अलवर पुलिस ने शातिर ठग को गिरफ्तार किया, नकली सोने की ईंट, 80 सिम व कई फर्जी आधार कार्ड बरामद

अलवर. एनईबी थाना पुलिस और डीएसटी ने सोने की नकली ईंट को असली बताकर ठगी करने वाले शातिर टटलूबाज को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने छह नकली सोने की ईंट, एक छेनी, एक बिना नम्बरी बाइक, चार मोबाइल, 80 ब्लैंक सिम और काफी लोगों के फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि कई दिनों से एनईबी थाने के एक पुलिसकर्मी के मोबाइल पर व्हाट्स-एप मैसेज आ रहे थे। मैसेज करने वाले व्यक्ति ने चैटिंग के जरिए बताया कि उनके पास काफी मात्रा में सोना है जो कि खुदाई में मिला है। आरोपी ने बताया कि उसकी अम्मी बीमार है। उसका ऑपरेशन करवाना है। इसलिए वह सोना सस्ते दामों में बेचना चाह रहा है।

इस पर पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शातिर टटलूबाज मुस्ताक पुत्र रमजान उर्फ पुप्पी निवासी मेहराना थाना लक्ष्मणगढ़ हाल भूगोर थाना सदर को वैशाली नगर डी-ब्लॉक पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पीठ पर टके बैग में छह नकली सोने की ईंट, एक छेनी, एक बिना नम्बरी बाइक, चार मोबाइल, 80 ब्लैंक सिम और काफी लोगों के फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिले। आरोपी मुस्ताक को गिरफ्तार कर बाइक, नकली सोने की ईंट सहित अन्य सामान को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Updated on:
21 Jul 2021, 10:22 AM IST
Published on: