अलवर

राजस्थान में यहां पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नेपाल की लड़कियों सहित गेस्ट हाउस का मालिक गिरफ्तार

पुलिस ने बोगस ग्राहक बनकर गेस्ट हाउस पर छापा मारा और पीटा एक्ट में कार्रवाई कर तीन जनों को गिरफ्तार किया है

less than 1 minute read
Aug 12, 2020
Alwar Police Busted Sex Racket In Hotel
राजस्थान में यहां पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नेपाल की लड़कियों सहित गेस्ट हाउस का मालिक गिरफ्तार

अलवर.अलवर की सदर थाना पुलिस ने रविवार रात जयपुर रोड कटीघाटी स्थित एक गेस्ट हाउस में दबिश देकर देह व्यापार का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने गेस्ट हाउस से देह व्यापार के आरोप में दो महिला सहित गेस्ट हाउस संचालक को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सदर थानाधिकारी रामनिवास मीणा ने बताया कि डीएसपी (ग्रामीण) सपात खां को मुखबिर से सूचना मिली कि अलवर-जयपुर रोड कटीघाटी स्थित व्हाइट रॉक गेस्ट हाउस में कुछ लोगों के द्वारा वेश्यावृत्ति व अनैतिक देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। इत्तिला पर गेस्ट हाउस में बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। इसके बाद डीएसपी सपात खां ने मय जाप्ता व्हाइट रॉक गेस्ट हाउस में दबिश देकर देह व्यापार करती दो महिलाओं सहित देह व्यापार में लिप्त गेस्ट हाउस संचालक मनोज सिंह उर्फ मन्नू (27) पुत्र किशनसिंह राजपूत निवासी 2क/5 शिवाजी पार्क को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मामले में अनुसंधान डीएसपी (दक्षिण) दीपक शर्मा कर रहे हैं।

काफी समय से चल रहा था देह व्यापार

जानकारी के अनुसार अलवर-जयपुर रोड कटीघाटी स्थित व्हाइट रॉक गेस्ट हाउस में पिछले काफी समय से देह व्यापार चल रहा था। गेस्ट हाउस संचालक मनोज सिंह सहित नेपाल और आसाम, दिल्ली व गुरुग्राम सहित अन्य राज्यों से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार करा रहा था।

Updated on:
11 Aug 2020 12:16 am
Published on:
12 Aug 2020 09:00 am