अलवर

नेताओं का अधिकारियों पर दबाव, अधिकारी कर रहे जी हजूरी

जनप्रतिनिधियों से सीधे अधिकारियों की मोबाइल पर बात कराने का बढ़ा प्रचलन

2 min read
Jun 23, 2018
नेताओं का अधिकारियों पर दबाव, अधिकारी कर रहे जी हजूरी

अलवर. यदि आप किसी सरकारी कार्यालय में किसी काम से गए हैं और आपको को कुछ देर खड़ा रहना पड़ सकता है। कारण है कि इन दिनों कर्मचारियों की ओर से अपने कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों से मोबाइल पर सीधे अधिकारी की बात कराने का प्रचलन बढ़ गया है। खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में। दिन भर इन कार्यालय में ऐसे नजारे देखने को मिलते रहते हैं।

'डीईओ साहब, फोन पर बात कीजिए :

ये भी पढ़ें

अलवर के सरकारी कर्मचारियों की मार के ये लोग है शिकार, नही हो रही सुनवाई

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में आए दिन यह दृश्य देखने को मिलते हैं। जब शिक्षक अपने आला अफसर की परवाह करने की बजाए जनप्रतिनिधियों को फोन कर सीधे जिला शिक्षा अधिकारी को पकड़ा देते हैं। इतना ही नहीं जनप्रतिनिधि उसे होल्ड कर देते हैं, जिससे अधिकारी काफी देर तक बात करने का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी अपने आपको असहज पाते हैं। अलवर शिक्षा विभाग के कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी को मोबाइल थमाने का सिलसिला दो सालों से चला है।इन दिनों तबादला सीजन चलने के कारण कार्यमुक्त होने या ज्वाइन करने के मामले में अधिक फोन आ रहे हैं। अलवर के शिक्षा विभाग में जन प्रतिनिधियों का हस्तक्षेप निरन्तर बढ़ता जा रहा है। इससे यहां आम दिनों में होने वाले सरकारी कामकाज पर जन प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप का असर दिखाई देता है।
जिला शिक्षा अधिकारी अरुणेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बहुत से शिक्षक तो फोन होल्ड करके जनप्रतिनिधियों से बात कराते हैं। जन प्रतिनिधि हमेशा सम्मानीय हैं, इसके लिए वे फोन करते हैं तो हम पूरा सम्मान करते हैं। कई शिक्षक व ग्रामीण फोन होल्ड करके उनसे बात करने की कहते हैं।

----------------------------------------------------------------------------------

दुर्घटना में बाइक सवार तीन जने घायल

बहरोड़. बहरोड़-नारनौल सड़क मार्ग पर बाइक और एक निजी स्कूल की बस की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए, जिन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार बाइक सवार युवक बहरोड़ से नारनौल की तरफ जा रहे थे। एक निजी स्कूल बस यू टर्न ले रही थी, जिससे बाइक का संतुलन बिगडऩे से बाइक बस के जा टकराई।

ये भी पढ़ें

जरा इनकी सुनिए…दलाल के जरिए आते तो काम हो जाता
Published on:
23 Jun 2018 12:54 pm
Also Read
View All