अलवर

Alwar: धर्म बदलने का बनाया दबाव, पूजा-पाठ तक करने से रोका… महिला ने की आत्महत्या

अलवर जिले में ससुराल पक्ष की ओर से धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने पर विवाहिता के पीहर में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
2 min read
Jun 15, 2025
alwar news
फोटो- पत्रिका

अलवर जिले के खैरथल के गांव तालिमपुर में शनिवार को ससुराल पक्ष के धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने पर विवाहिता के पीहर में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला के फोन से पीहर में बना वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। उसके बाद आत्महत्या कर ली। वीडियो में दहेज की मांग व आत्महत्या को उकसाने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार, गांव तालिमपुर निवासी मंजा देवी की शादी जनवरी 2025 में खैरथल जिले के बस्सी थाना क्षेत्र स्थित पड़ीसल निवासी लक्ष्मण राजपूत से हुई थी, लेकिन विवाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल में झगड़े होने लगे। विवाद के चलते मृतका पीहर तालिमपुर आ गई थी। वीडियो में मृतका ने आरोप लगाया है कि मंजा पर उसके ससुरालवालों ने बार-बार ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया।

उसने खुद को सनातन की बेटी बताते हुए धर्म परिवर्तन से साफ इनकार किया तो मानसिक और शारीरिक उत्पीडऩ होने लगा। पूजा-पाठ तक करने से रोका गया। दहेज की मांगों का बोझ डाला गया। मंजा का वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है। वीडियो में उसने ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता उदय सिंह ने थाने में परिवाद दिया है।

मकानों पर ताले लगा फरार हुए आरोपी

मृतका के पिता उदय सिंह ने बताया कि बेटी की पीड़ा जानने के बाद वे समाज के पंच-पटेलों के साथ ससुराल पहुंचे, लेकिन वहां ताले मिले। ससुरालजन सब कुछ छोडकऱ भाग चुके थे। इस असहनीय अपमान और सामाजिक तिरस्कार से पीड़ित मंजा ने अपने पीहर गांव तालिमपुर में अगले ही दिन आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुरालवालों पर आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। सदर थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन के दबाव और दहेज प्रताडऩा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
15 Jun 2025 02:08 pm
Published on:
15 Jun 2025 02:08 pm