
अलवर जंक्शन से प्रतिदिन 80 ट्रेनें गुजरती हैं। शताब्दी, राजधानी व डबल डेकर ट्रेन को छोड़कर सभी सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनों में खुलेआम अवैध वैंडर खाद्य सामग्री बेचते हैं। यह सामग्री कहां बन रही है इसमें कैसे तेल व खाद्य पदार्थ मिलाए जाते हैं, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। कई बार यात्री इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन रेलवे अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। आरपीएफ व रेलवे के अधिकारियों की मिलीभगत से यह पूरा खेल खुलेआम चल रहा है। दिल्ली जयपुर रेल मार्ग पर रेवाड़ी, बावल, हरसौली, खैरथल, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर, ढिगावड़ा, बसवा, बांदीकुई, दौसा सहित अन्य स्टेशनों से ट्रेन में अवैध वैंडर चढ़ते हैं। यह ट्रेन के स्लीपर व एसी डिब्बों में खुलेआम पानी, चाय, दाल, समोसे, पोपकॉन, मूंगफली, चिप्स व बिस्कुट सहित अन्य खाद्य सामग्री बेचते हैं लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इसका नुक्सान यात्रियों को उठाना पड़ता है।अलवर रूट की पूजा एक्सप्रेस, एसी सुपरफास्ट सहित कुछ ट्रेनों को छोड़कर किसी भी ट्रेन में पेंट्रीकार की सुविधा नहीं है। ऐसे में यात्रियों को मजबूरी में इन वैंडरों से खाद्य सामग्री खरीदनी पड़ती है। कुछ ट्रेनों में तो गुटखा व सिगरेट तक खुलेआम बिकता है।
सुरक्षा पर भी सवाल
कई बार वैंडरों द्वारा पर्स, मोबाइल फोन सहित कई सामान चोरी करने की भी शिकायतें मिलती हैं। कई बार कुछ वैंडर पकड़े भी गए हैं क्योंकि यह लोग चोरी की घटनाओं को आसानी से करके फरार हो जाते हैं।
लगेगी रोक
अवैध वैंडर चलते हैं, लेकिन लम्बे समय से इनकी कोई शिकायत नहीं मिली है। सभी ट्रेनों को चैक कराया जाएगा। अवैध वैंडरों पर पूरी तरह से रोक लगाने के प्रयास किए जाएंगे।
सौम्या माथुर, डीआरएम, जयपुर रेलवे मण्डल
-------------------------------------------------------------------------------------------------
गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत
भिवाड़ी. दिल्ली से किसी रिश्तेदार की पार्टी में दोस्तों के साथ शामिल होने आए एक व्यक्ति की हर्ष फ ायर के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। फू लबाग थानाप्रभारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि रेवाडी के मुंडनवास कमालपुर निवासी सुरेंद्र रावत (40) दिल्ली में कार्य करता था। सुरेंद्र अपने दोस्तों के साथ किसी समारोह में शामिल होने रिश्तेदार के मुंडावर आया था। समारोह के दौरान की गई हर्ष फ ायर में एक गोली सुरेंद्र को लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उसके साथी भिवाड़ी सीएचसी लेकर आए। जहां उन्होंने चिकित्सक को बताया कि सुरेन्द्र दुर्घटना में घायल हो गया है और वह उसे छोड़कर वहां से चले गए। जिसकी जानकारी डॉक्टर ने भिवाड़ी थानाधिकारी को दी और सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतक के परिजनों का इंतजार करती रही।