11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाई प्रोफाइल इन्दू अग्रवाल हत्या प्रकरण : पुलिस जांच पर सवालिया निशान, नौकर नहीं तो हत्यारा कौन?

किशोर न्याय बोर्ड ने नौकर को साक्ष्यों के अभाव में किया दोषमुक्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 24 Jun 2018, 11:33 AM IST

Alwar : indu agarwal murder case

हाई प्रोफाइल इन्दू अग्रवाल हत्या प्रकरण : पुलिस जांच पर सवालिया निशान, नौकर नहीं तो हत्यारा कौन?

अलवर. तीन साल पुराने हाई प्रोफाइल इन्दू अग्रवाल हत्या प्रकरण में किशोर न्याय बोर्ड के साक्ष्यों के अभाव में नौकर को दोष मुक्त किए जाने के आदेश से एक बार फिर पुलिस जांच पर सवालिया निशान लग गए हैं।
ऐसे में सवाल ये है कि इन्दू की हत्या का असल आरोपी कौन है? क्या पुलिस ने मामले में बेगुनाह नौकर को फंसाया? इन सभी सवालों का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि इस हाई प्रोफाइल मामले में नौकर की गिरफ्तारी के दौरान भी कई सवाल उठे थे। नौकर की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने जो कहानी गढ़ी, वह भी लोगों के गले नहीं उतरी।
तब पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान व्यापारी अशोक अग्रवाल की पत्नी व नौकर घर में अकेले थे। घर की सफाई के दौरान व्यापारी की पत्नी सीढिय़ों से गिरकर घायल हो गई। इस दौरान नौकर ने पहले उससे दुष्कर्म किया और बाद में बैग की स्टेप का फंदा बना उसकी हत्या कर दी। तब भी पुलिस की कहानी पर लोगों को विश्वास नहीं हुआ। दरअसल, नौकर के होने के बाद भी इन्दू को घर की सफाई की आवश्यकता क्यो पड़ी? पुलिस के मुताबिक नौकर बाहर कपड़े धो रहा था। ऐसे में उसे इन्दू के गिरने की आवाज कैसे सुनाई दी?

गिरफ्तारी का खुलासा करने ने भी बढ़ाया संदेह

पुलिस के आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा करीब 24 घंटे बाद किए जाने से भी पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला दिया था। हालांकि तत्कालीन कोतवाल एवं जांच अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा का कहना है कि मामले में नौकर ने अपना जुर्म कबूला था। ऐसे में सवाल ये है कि जब नौकर दोष मुक्त है, तो दोषी कौन है? क्या पुलिस इस मामले की नए सिरे से जांच कर असली दोषियों को दबोचेगी। ऐसे कई सवाल जनता के बीच कौतहूल का विषय बने हुए हैं।