अलवर

आरसीए में विवाद का खिलाडि़यों को हो रहा नुकसान, जोशी गुट के टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेगी अलवर की टीम

बूंदी में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गई अलवर टीम
2 min read
Jun 28, 2018
Alwar : rajasthan cricket association news
आरसीए में विवाद का खिलाडि़यों को हो रहा नुकसान, जोशी गुट के टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेगी अलवर की टीम

आरसीए में विवाद का खिलाडि़यों को हो रहा नुकसान

अलवर. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के दो गुटों के बीच चल रहे विवाद का नुकसान खिलाडिय़ों को उठाना पड़ रहा है। प्रदेशभर में अंडर -19 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। आरसीए के अध्यक्ष सीपी जोशी गुट के अलग टूर्नामेंट चल रहे हैं तो, पूर्व आरसीए अध्यक्ष ललित मोदी गुट ने अलग से टूर्नामेंट के लिए कलेंडर जारी कर दिया। यह टूर्नामेंट गुरुवार से बूंदी में शुरू हो रहा है।
जोशी गुट की प्रतियोगिता में अलवर की टीम को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। गत 18 महीनों से दोनों गुटों में विवाद चल रहा है। जब से सीपी जोशी आरसीए अध्यक्ष बने हैं, तब से उनके समर्थकों और पूर्व आरसीए अध्यक्ष ललित मोदी के साथ जुड़े लोगों के बीच विवाद जारी है। अब दोनों समूह अपने अंडर -19 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कर रहे हैं।
जोशी समूह की क्रिकेट चैंपियनशिप बीते रविवार से राजसमंद में शुरू हुई। जबकि मोदी गुट की 28 जून से शुरू हो रही है। जोशी समूह की प्रतियोगिताओं में अलवर सहित 15 जिलों की टीम हिस्सा नहीं ले रही हैं। ऐसे में दोनों टूर्नामेंट की वैद्यता पर सवालिया निशान लग गया है।

अलवर की टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए बूंदी गई है। इसमें कितने जिले हिस्सा ले रहे हैं, इसकी जानकारी गुरुवार को मिल सकेगी।
प्रमोद यादव, संयुक्त सचिव, जिला क्रिकेट संघ, अलवर

-------------------------------------------------------------------------------------------------------

रोडवेज कर्मियों का धरना 31 वें दिन भी रहा जारी

अलवर. राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन जिला शाखा की ओर से केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर दिया जा रहा धरना लगातार 31 वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। वहीं धरना स्थल पर कर्मचारियों के क्रमिक अनशन का 16 दिन रहा। इस दिन अशोक यादव व विक्रम सिंह अनशन पर बैठे। इन्हें गिर्राज जाटव, शिवलाल शर्मा व मथुरा प्रसाद ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया।

Published on:
28 Jun 2018 09:51 am