अलवर

अलवर को नई वंदे भारत की सौगात; रात 9.18 बजे पहुंची स्टेशन, देखें ये वीडियो 

अलवर जिले को एक और वंदेभारत ट्रेन की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा से वर्चुअली इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रायल के तौर पर ट्रेन जोधपुर से रवाना होकर रात करीब 9.18 बजे अलवर पहुंची।
less than 1 minute read
Sep 26, 2025
Feature image
नई वंदे भारत रात 9:18 बजे जंक्शन पर आई (फोटो - पत्रिका)

अलवर जिले को एक और वंदेभारत ट्रेन की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा से वर्चुअली इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रायल के तौर पर ट्रेन जोधपुर से रवाना होकर रात करीब 9.18 बजे अलवर पहुंची। इसमें कुछ सवारियां भी बैठी थीं, जो अलवर उतरी तो उत्साह से लबरेज थीं। ट्रेन का सप्ताह में 6 दिन संचालन किया जाएगा, जो 27 सितंबर से शुरू होगा।

यह रहेगा टाइम

दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) संचालन होगा। गाड़ी संख्या 26481, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत 27 सितंबर से जोधपुर से 05.25 बजे रवाना होकर सुबह 11.18 बजे अलवर और दोपहर 1.30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। इसी गाड़ी संख्या 26482 दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 27 सितंबर को दोपहर 3.10 बजे रवाना होकर शाम 5.08 बजे अलवर और रात 11.20 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

यह रेल मार्ग में मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी व गुरुग्राम स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें 07 वातानुकूलित कुर्सीयान व 01 एक्जिक्यूूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बे होंगे।


गोविंदगढ़ के रहने वाले पारस, शुभम, केशव और गोपाला ने बताया कि ट्रेन बहुत आकर्षक है। अंदर से इंटीरियर भी बहुत सुंदर है। जयपुर के बाद सीधे अलवर रुकी है। बीच में क्रॉसिंग पर थोड़ी देर खड़ा रखा गया था। उसके बाद सीधे यहां पहुंचे हैं। इस ट्रेन से दिल्ली और जयपुर का सफर आसान होगा। जोधपुर जाने में भी कम समय लगेगा।

Updated on:
26 Sept 2025 01:01 pm
Published on:
26 Sept 2025 01:01 pm