अलवर

जैसलमेर के बाद अब अलवर में फूटा पानी का फव्वारा, चौंक गए लोग, सोशल मीडिया पर Video Viral

Alwar Water Burst Viral Video: इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई। यूज़र्स इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं और वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2025, 12:16 PM IST
Feature image

Jaisalmer Water Burst: राजस्थान के जैसलमेर में फव्वारा निकलना चर्चा का विषय बना हुआ था। इसी बीच अलवर के फव्वारें का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल बहरोड़ के बीघाना गांव में एक चालू बोरवेल से तेज दबाव के साथ पानी का फव्वारा फूटने की घटना ने स्थानीय लोगों को चौंका दिया। इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे यह घटना चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

ये बताया कारण


प्रत्यक्षदर्शियों और बोरवेल संचालक राजकुमार के अनुसार पास के खेत में एक और बोरवेल की खुदाई भीलवाड़ा मशीन से की जा रही थी। खुदाई के दौरान दोनों बोरवेल के जल स्रोत आपस में जुड़ गए। इससे चालू बोरवेल में पानी का दबाव बढ़ गया और पानी तेज़ फव्वारे के रूप में बाहर आने लगा।

फव्वारा रुकने की प्रक्रिया


भीलवाड़ा मशीन को बंद करने के बाद पानी का प्रेशर खत्म हो गया और फव्वारा रुक गया। इस घटना ने गांव में कुछ समय के लिए सनसनी मचा दी, लेकिन असल कारण सामने आने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

जैसलमेर में भी हुई थी घटना


कई लोगों ने इसे जैसलमेर की बोरवेल घटना से जोड़ा और अटकलें लगाईं। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक यह सिर्फ बोरवेल के जल स्रोतों के मिल जाने का परिणाम था।

सोशल मीडिया पर चर्चा


इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई। यूज़र्स इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं और वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं।

Updated on:
8 Jan 2025, 12:16 PM IST
Published on: