अलवर

अलवर ठेके पर जलकर हुई युवक की मौत के बाद आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, जानिए डॉक्टर ने क्या कहा

अलवर जिले के खैरथल इलाके के कुमपुर गांव में ठेके पर आग लगने से हुई युवक की मौत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2020, 4:26 PM IST
Alwar Wine Shop Salesmen Burnt Alive Case Postmortem Report
अलवर ठेके पर जलकर हुई युवक की मौत के बाद आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, जानिए डॉक्टर ने क्या कहा

अलवर. खैरथल इलाके के कूमपुर स्थित शराब ठेके में सेल्समैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में माना है कि सेल्समैन की जलने से मौत हुई है।
शराब ठेके सेल्समैन कमलकिशोर का पुलिस ने रविवार को खैरथल राजकीय सेटेलाइट अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। मेडिकल बोर्ड में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनुज गुप्ता और डॉ. पूरन कुमार शामिल थे। मेडिकल बोर्ड ने दो दिन बाद मंगलवार देर शाम अपनी रिपोर्ट दी, जिसमें मेडिकल बोर्ड ने सेल्समैन कमलकिशोर की जलने से हुए शोक के कारण मृत्यु होना बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर किसी पर के चोट और संघर्ष के निशान भी नहीं होना पाया गया है। मेडिकल बोर्ड ने मृतक की डीएनए जांच के लिए सेम्पल एफएसएल जयपुर भिजवाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि गांव झाडक़ा निवासी कमलकिशोर (22) पुत्र रमेशचंद कूमपुर गांव स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन था। रविवार शराब ठेके के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से उसकी मौत हो गई। घटना के सम्बन्ध में रविवार को मृतक के भाई रूपसिंह ने शराब ठेकेदार सुभाष और राकेश यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। अगले दिन सोमवार शाम को मृतक के भाई ने ठेकेदार सुभाष और राकेश यादव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहने के सम्बन्ध में पुलिस को लिखित में दे दिया।

बारीकी से अनुसंधान जारी

शराब ठेके में सेल्समैन की जलने से हुई मौत के मामले में पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू पर बारीकी से अनुसंधान कर रही है। मृतक के परिजनों ने घटना के सम्बन्ध में शराब ठेकेदारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। अगले दिन परिजनों ने ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहने के सम्बन्ध में पुलिस को लिखित में दिया, लेकिन इससे पुलिस की जांच में कोई फर्क नहीं पड़ा है। पुलिस अब भी मामले में गहनता से अनुसंधान में लगी है।
- राममूर्ति जोशी, पुलिस अधीक्षक, भिवाड़ी।

Updated on:
28 Oct 2020, 4:26 PM IST
Published on: