अलवर

अलवर की बेटी डॉ. मीनल मेहंदीरत्ता नारवानी ने जीता- मिसेज सुप्रीमेसी इंडिया 2025 का ताज

नई ऊंचाइयों को छूते हुए डॉ. मीनल मेहंदीरत्ता नारवानी ने मिसेज सुप्रीमेसी इंडिया 2025 की पहली क्वीन विनर का खिताब जीता है। साथ ही इससे पहले वे 'मिसेज पानीपत 2025’ की विनर भी रह चुकी है।

2 min read
Sep 06, 2025

नई ऊंचाइयों को छूते हुए डॉ. मीनल मेहंदीरत्ता नारवानी ने मिसेज सुप्रीमेसी इंडिया 2025 की पहली क्वीन विनर का खिताब जीता है। साथ ही इससे पहले वे 'मिसेज पानीपत 2025’ की विनर भी रह चुकी है। अलवर एवं पानीपत से जुड़ी डॉ. मीनल अलवर निवासी सुरेश मेहंदीरत्ता व वीना मेहंदीरत्ता की पुत्री है। मीनल दाउदपुर निवासी प्रदीप नारवानी की पत्नी हैं। साथ ही डेड वर्ष की नन्ही सी बेटी की मां हैं। डॉ. मीनल ने अपनी स्कूलिंग बाल भारती स्कूल से की है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन 'महात्मा गांधी डेंटल कॉलेज व हॉस्पिटल, जयपुर से पूरी की है।

उन्होंने साबित किया है कि एक स्त्री अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और संतुलन से हर भूमिका - बेटी, पत्नी, माँ और प्रोफेशनल को बखूबी निभा सकती है एवं नए मुकाम हासिल कर सकती है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार व उनके शहर के लिए गर्व है बल्कि हर उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखने का साहस रखती है।

डेन्टल क्लीनिक से राष्ट्रीय मंच तक का डॉ. मीनल का सफर हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। वे कहती हैं कि यह सिर्फ एक ताज या खिताब नहीं है बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इस प्लेटफार्म के माध्यम से युवाओं को प्रेरित, लोगों को जागरूक व सामाजिक कार्यों से औरतों एवं लड़कियों के कौशल को बढ़ावा देना चाहती हूं, साथ ही में अपनी सभ्यता, संस्कृति एवं भारत देश का नाम दुनिया के हर कोने तक पहुंचाना चाहती हूं।

डॉ. मीनल अब शहर की ब्रांड एम्बेसडर बन के पर्यटन प्रोत्साहन, सामाजिक कार्य एवं संस्कृति का प्रतिनिधित्व करके इस ताज की गरिमा बढ़ाएंगी। सुप्रीमेसी टेलेंट्स की संस्थापिका आशिमा शर्मा कहती हैं कि ‘डॉ. मीनल का सफर बहुत ही प्रेरणादायक है जो कि आत्मविश्वास, व्यक्तिगत पहचान एवं अपनी जिम्मेदारियों पर खरी उतरती है उन्होंने सचमुच एक आदर्श के रूप में अपनी नई पहचान बनाई है।’

सुप्रीमेसी पेजेंट 2025 का ग्रैंड फिनाले चंडीगढ़ के एक होटल में 31 अगस्त 2025 को हुआ था। इसमें देश के अलग-अलग शहरों से आए लोगों ने भाग लिया एवं अपनी कैटेगरी में खिताब जीते। यह शो सुप्रीमेसी टेलेंट्स के की ओर से आशिमा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शो का नृत्य संयोजन सुप्रीत कौर ने किया। डॉ. विनोद गंधर्व ने इस शो को शोभायमान किया।

Published on:
06 Sept 2025 01:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर