अलवर

अलवर में 90 करोड़ रुपए के सीवरेज लाइन चालू होने से पहले दम तोडऩे लगी, पानी नहीं मिला, धंसने लगी सड़कें

सडक़ों को तोडकऱ लाइन डाल दीे लेकिन, मरम्मत नहीं होने से सडक़ें धंसी पड़ी है। अच्छी खासी कम्पनी के जरिए काम होने के बाद भी जिम्मेदारों की मॉनिटरिंग पर सवाल खड़े होने लाजिमी हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2020, 12:15 PM IST
Amrut Yojana Fail In Alwar District
अलवर में 90 करोड़ रुपए के सीवरेज लाइन चालू होने से पहले दम तोडऩे लगी, पानी नहीं मिला, धंसने लगी सड़कें

अलवर. अमृत योजना के तहत शहर में यूआईटी की देखरेख में 90 करोड़ रुपए की सीवरेज लाइन का भविष्य अभी से दलदल दिखने लगा है। समय रहते पूरे सिस्टम को दुरुस्त नहीं किया तो जनता को मुश्किलें झेलनी पड़ेंगी। अभी सीवरेज लाइन का पूरा काम भी नहीं हो सका है लेकिन, जहां से लाइन को चालू कर दिया वहां पर चॉक होने लगी है। सडक़ों को तोडकऱ लाइन डाल दीे लेकिन, मरम्मत नहीं होने से सडक़ें धंसी पड़ी है। अच्छी खासी कम्पनी के जरिए काम होने के बाद भी जिम्मेदारों की मॉनिटरिंग पर सवाल खड़े होने लाजिमी हैं। यूआईटी ने एलएनटी कम्पनी को शहर की प्रमुख कॉलोनियों में सीवरेज लाइन डालने का ठेका दिया है। अब कम्पनी ने काम करीब-करीब पूरा कर दिया लेकिन, हालात बदतर हैं। उस पर ध्यान नहीं है।

काला कुआं में सडक़ का हाल

यह काला कुआं का क्षेत्र है। सीवरेज लाइन डालने के बाद से सडक़ बदहाल है। बारिश के दिनों में अनेक जगहों पर सडक़ें धंसी हैं लेकिन, जिम्मेदार कम्पनी की सार-संभाल नहीं है। सडक़ का रेस्टोरेशन नियमानुसार नहीं होने के कारण सडक़ें धंसी है। ऐसो यही नहीं बल्कि विवेकानन्द नगर, विजय नगर, खुदनपुरी व साठ फुट रोड सहित अनेक जगहों पर है। इन गड्ढों में आए दिन आम आदमी दुपहिया वाहनों सहित गिरकर चोटिल होते हैं। शिकायत करने के बावजूद भी सुध नहीं ली जाती है।

ये हाल, सीवरेज चैम्बर चॉक

खुदनपुरी व विवेकानन्द नगर में सीवरेज लाइन के चैम्बर चॉक होने लग गए हैं। अभी सीवरेज लाइन डालने का कम्पनी ने प्रोजेक्ट पूरा भी नहीं किया है और दुर्दशा सामने है। खुदनपुरी में आरा मशीन के पास सीवरेज चैम्बर का ढक्कन आधा हटा मिलता है। जो ऊपर तक चॉक मिलता है। मतलब आगे लाइन में सीवर का पानी नहीं जा रहा है। शिकायत करने के बाद भी संभाल नहीं हो सकी है। आमजन बदबू से परेशान हैं। इसी तरह विवेकानन्द नगर में सब्जी वाले की दुकान के पास सीवरेज लाइन चॉक है। अब हालात ये हैं कि चैम्बर से सीवर की गंदगी बाहर आने लगी है। लम्बे समय से सीवर का पानी एक जगह रुकने से बदबू भी रहने लगी है।

Published on: