अलवर

भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों के संपर्क में था राकेश टिकैत पर हमले का मुख्य आरोपी, जानिए पुलिस जांच में क्या आया सामने

राकेश टिकैत पर हमला करने वाला पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेताओं के संपर्क में था। यह खुलासा पुलिस ने किया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2021, 5:25 PM IST
Attack On Rakesh TIkait: Accused Was In Touch With BJP And Congress
भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों के संपर्क में था राकेश टिकैत पर हमले का मुख्य आरोपी, जानिए पुलिस जांच में क्या आया सामने

अलवर. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान आंदोलन के बड़े चेहरे राकेश टिकैत पर शुक्रवार को अलवर जिले के ततारपुर चौराहे पर हमले का प्रयास पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप यादव ने लोकप्रियता पाने के लिए किया था। नीमराणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुशरण राव ने बताया कि मुख्य आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप यादव दोनों भाजपा व कांग्रेस पार्टी के नेताओं के संपर्क में रहता था, लेकिन जांच में इसका ना भाजपा व ना ही कॉंग्रेस या अन्य किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध होना पाया गया है।

किसान नेता राकेश टिकैत, राजाराम मील, युद्धवीर सिंह आदि शुक्रवार को अलवर के हरसौली में किसान सभा को सम्बोधित कर बानसूर में किसान सभा के लिए जा रहे थे, तभी शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे मत्स्य विश्विद्यालय पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप यादव ने अपने करीब 30-40 साथियों के साथ उनके काफिले पर तख्तियाँ, काले झंडे व नारे लगाते हुए, पथराव कर दिया था, हमले में राकेश टिकैत को चोट नहीं आई, और उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए, इसके बाद उन्हें दूसरी गाड़ी में बानसूर सभा के लिए रवाना कर दिया।

इस मामले में किसान नेता बलबीर छिल्लर ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप यादव सहित करीब 30-40 लोगों पर ततारपुर थाने में मामला दर्ज कराया था, मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार देर रात हमला करने वाले कुलदीप यादव सहित 16 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया था, साथ ही कुलदीप यादव ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने मामा से तीन लाख रुपए उधारे लिए थे, जिनमें से दो लाख उधारी चुका दी, बाकी करीब पचास हजार रुपये इन तीस-चालीस साथियों पर खर्च कर दिए और 45 हजार रुपये नकद बच गए, वहीं पुलिस ने एक गाड़ी को जब्त कर लिया, साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। इन गिरफ्तार आरोपियों का किसी भी राजनीतिक पार्टी या दल से संबंध होना नहीं पाया गया है।
पुलिस ने छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप यादव सहित गिरफ्तार 16 आरोपियों को किशनगढ़बास कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायाधीश ने उन्हें दो दिन के पीसी रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।

Updated on:
4 Apr 2021, 5:25 PM IST
Published on: