अलवर

बड़ी खबर, बहरोड़ नगर पालिका उपाध्यक्ष पर हुई फायरिंग-हालत नाजुक

बड़ी खबर, बहरोड़ नगर पालिका उपाध्यक्ष पर हुई फायरिंग-हालत नाजुक
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jun 2018, 3:52 AM IST
behrod rakesh sharma
behrod rakesh sharma

अलवर/बहरोड़

दिल्ली जयपुर हाइवे पर बहरोड़ में आयोजित एक शादी समारोह में अज्ञात हथियार बंद बदमाशो ने बहरोड़ नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश शर्मा को निशान बना कर उन पर फायरिंग की। जिससे कारण राकेश शर्मा के सर में गोली लगने की खबर है और वह बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। लहू लुहान हालत में उन्हें बहरोड़ के कैलाश हॉस्पिटल में भेजा गया। घटना के बाद से वाइस चेयरमैन की हालत नाजुक बनी हुई है।

बदमाश हुए मौके से फरार

घटना को अंजाम देकर हमलावर अज्ञात बदमाश हाइवे से हरियाणा की ओर हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर बहरोड़ व अन्य थानों की पुलिस नाकेबंदी कर बदमाशो को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Published on: