अलवर

होली से पहले सरकार का जनता को 500 करोड़ का बड़ा तोहफा, इस जिले के लोगों को मिली राहत

Holi Gift : राजस्थान की डबल इंजन सरकार ने अब अलवर के लोगों को होली से पहली बड़ी राहत दी है। अलवर में इन जगहों पर 9 सड़कों का निर्माण होगा, जिसके लिए 500 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया गया है।

less than 1 minute read
Mar 15, 2024

Bhajanlal Government : राजस्थान की डबल इंजन सरकार ने अब अलवर के लोगों को होली से पहली बड़ी राहत दी है। अलवर में इन जगहों पर 9 सड़कों का निर्माण होगा, जिसके लिए 500 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया गया है। दरअसल, केन्द्र सरकार ने प्रदेश में 31 सड़क परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण के लिए 972.80 करोड़ और 4 आरओबी, 1 आरयूबी एवं 2 फ्लाईओवर निर्माण के लिए 384.56 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें अलवर को भी 500 लाख रुपए लागत से बनने वाली 9 सड़कों की सौगात मिली है।

जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार की ओर से प्रतापबंध से करणी माता, चक्रधारी हनुमान मंदिर व बाला किला रोड तक, सौगण बिल्डर्स के सामने से जैन बीएड कॉलेज होते हुए दक्ष हॉस्पिटल तक, पुराना आरटीओ से राम मंदिर होते हुए देवयानी हॉस्पिटल तक, पुराना कंट्रोल रूम से मनुमार्ग तक, मोना बाबा की प्याऊ से पुराना आरटीओ ऑफिस और मालवीय नगर टी-प्वाइंट से रूपबास तक मुख्य सड़क, भवानी तोप से ईटाराणा झोपड़ी से ग्राम मदनपुरी तक एवं ईटाराणा गट्टे से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झोपड़ी तक सड़क निर्माण कराया जाएगा।

Published on:
15 Mar 2024 06:07 pm
Also Read
View All