
Pratapgarh News : जिले में एसपी पद पर अब 2014 बैच के आईपीएस लक्ष्मणदास कमान संभालेंगे। यहां तैनात कुंदन कंवरिया का एक माह में ही स्थानांतरण हो गया है। उन्हें बालोतरा एसपी के पद पर लगाया गया है। राज्य सरकार द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के सात अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें 2014 बैच के आईपीएस लक्ष्मणदास को प्रतापगढ़ एसपी पद पर लगाया गया है। वहीं एक माह में ही कंवरिया का स्थानांतरण होना चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर स्थानांतरण की मुख्य वजह राजनीतिक बताई जा रही है ।
सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास 2014 बैच के अधिकारी हैं। उनका स्थानांतरण प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है। लक्ष्मणदास पूर्व में जोधपुर एएसपी और साइबर क्राइम जयपुर के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। जबकि कुंदन कंवरिया का हाल ही में डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक पद से प्रतापगढ़ स्थानांतरण हुआ था। एक महीने के ही अल्प समय में कंवरिया के स्थानांतरण की वजह राजनीतिक बताया गया है। गौरतलब है कि एसपी कंवरिया ने यहां आते ही जिले के पुलिस महकमें में काफी अधिक फेरबदल किया था। जिसमें कई पुलिस अधिकारियों का दूसरे जिले में स्थानांतरण किया गया।
Published on:
15 Mar 2024 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
