अलवर

बीजेपी ने अलवर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मैदान में उतारा

अलवर से बीजेपी ने लोकसभा 2024 का टिकट भूपेंद्र यादव को दिया है। भूपेन्द्र यादव केंद्र सरकार में श्रम और रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं।

less than 1 minute read
Mar 02, 2024
union-environment-minister_bhupe.jpg

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों की पहली सूची आज को जारी कर दी। इनमें 195 प्रत्याशियों के नाम हैं। अलवर से बीजेपी ने लोकसभा 2024 का टिकट भूपेंद्र यादव को दिया है। भूपेन्द्र यादव केंद्र सरकार में श्रम और रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं। यादव भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में दोनों पार्टियां जुट चुकी है। भाजपा ने अबकी बार 400 पार का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा गया है।

राजनीतिक करियर

यादव को 2010 में तत्कालीन राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। 4 अप्रैल 2012 को उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में चुना गया।

यादव समाज को मिलता आया है टिकट

भाजपा ने पिछले तीन लोकसभा चुनाव से यादव समाज के नेता को ही प्रत्याशी बनाया है। पहले महंत चांदनाथ, फिर बाबा बालक नाथ को टिकट दिया। ये दोनों ही यादव समाज से आते हैं। कांग्रेस से भी डॉ. करण सिंह यादव भी अलवर से सांसद रह चुके हैं। इस बार केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को मैदान में उतारा है।

Published on:
02 Mar 2024 07:16 pm