अलवर

राजस्थान में अल-कायदा के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, भिवाड़ी में 6 संदिग्ध अरेस्ट, भारी मात्रा में मिला गोला-बारूद

पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2024, 2:41 PM IST
Al-Qaeda terrorist arrested in Bhiwadi

अलवर। भिवाड़ी में अल-कायदा का एक खतरनाक आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त कर दिया गया है। इस ऑपरेशन में छह आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने देशभर में फैले इस नेटवर्क की जड़ें उखाड़ फेंकी हैं।

मिले आतंक के खतरनाक संकेत: भारी मात्रा में गोला-बारूद और दस्तावेज बरामद

पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। इस ऑपरेशन में झारखंड और उत्तर प्रदेश से भी आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। यह मॉड्यूल देशभर में आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था।

ऑपरेशन ऑलआउट: 15 ठिकानों पर एक साथ हुई बड़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस और राज्य पुलिस की टीमों ने राजस्थान, रांची और अलीगढ़ के 15 से अधिक ठिकानों पर एक साथ रेड की, जिससे इस खतरनाक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ। इस ऑपरेशन ने अल-कायदा की भारत में पैर पसारने की कोशिशों को बड़ा झटका दिया है।

हो सकते हैं और भी खुलासे, जांच जारी

इस मॉड्यूल के ध्वस्त होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि और भी कई आतंकी साजिशों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल, पूछताछ और जांच का सिलसिला तेज कर दिया गया है। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारी होने की संभावना है, जिससे देशभर में फैल रहे इस नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंका जा सके।

Updated on:
22 Aug 2024, 2:41 PM IST
Published on: