अलवर

बीकानेर से प्रयागराज और कोलकाता जाने वाली कई ट्रेनें डायवर्ट, टिकट बुकिंग से पहले जरूर देख लें नया रूट

गाड़ी संख्या 20404 लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16, 18, 20, 23, 25 और 27 अप्रैल को लालगढ़ से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 12371 हावड़ा-बीकानेर एक्स्प्रेस 27 अप्रैल को बदले हुए मार्ग से चलेगी।

2 min read
Mar 05, 2026
फाइल फोटो-पत्रिका

अलवर। बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर प्रस्तावित ब्लॉक के कारण अगले कुछ दिनों तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि टिकट बुकिंग से पहले परिवर्तित मार्ग की जानकारी जरूर देख लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 20404 लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16, 18, 20, 23, 25 और 27 अप्रैल को लालगढ़ से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन चूरू, फतेहपुर शेखावाटी और सीकर होते हुए आगे अपने गंतव्य की ओर जाएगी। इस दौरान फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर ट्रेन का विशेष ठहराव भी रखा गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan New Rail Line: राजस्थान से हरियाणा के बीच यहां 215KM तक बिछेगी नई रेल लाइन, 2208 करोड़ आएगी लागत

गाड़ी संख्या 20403 का भी बदला रूट

इसी तरह गाड़ी संख्या 20403 प्रयागराज-लालगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 और 26 अप्रैल को प्रयागराज से प्रस्थान कर बदले हुए मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन सीकर, फतेहपुर शेखावाटी और चूरू के रास्ते संचालित होगी तथा फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर इसका ठहराव रहेगा।

12371 हावड़ा-बीकानेर इस रास्ते से चलेगी

रेलवे ने बताया कि ब्लॉक के कारण कुछ अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों को भी निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 12371 हावड़ा-बीकानेर एक्स्प्रेस 27 अप्रैल को हावड़ा से प्रस्थान कर रेवाड़ी, जयपुर और मेड़ता बाइपास मार्ग से बीकानेर पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन अलवर, बांदीकुई, जयपुर, फुलेरा, मकराना, डेगाना, मेड़ता बाइपास, नागौर और नोखा स्टेशनों पर ठहरेगी।

बीकानेर-सियालदह भी डायवर्ट

इसके अलावा गाड़ी संख्या 12372 बीकानेर-हावड़ा एक्स्प्रेस 16 और 23 अप्रैल को बीकानेर से परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। वहीं 12259 सियालदह बीकानेर एक्स्प्रेस (26 व 27 अप्रैल) और 12260 बीकानेर-सियालदह (27 व 28 अप्रैल) भी बदले हुए मार्ग से चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का ठहराव अलवर जंक्शन पर रहेगा।

मार्ग पर होना है काम

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ट्रेनों के मार्ग में बदलाव कार्यों को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें।

ये भी पढ़ें

Jodhpur-Sabarmati Express : रेलवे का बड़ा तोहफा, जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का जैसलमेर तक किया विस्तार

Published on:
05 Mar 2026 07:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर