अलवर

राजस्थान के लड़के को BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें कौन है जितेंद्र कौशिक?

भाजपा के केंद्रीय संगठन ने अलवर जिले के जितेंद्र कौशिक को बिहार चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

less than 1 minute read
Jul 21, 2025
Photo- Patrika Network

भाजपा के केंद्रीय संगठन ने मुंडावर निवासी जितेंद्र कौशिक को बिहार विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी दी है। कौशिक बिहार चुनाव में विधानसभा से लेकर बूथ स्तर पर संगठन का काम करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर कौशिक ने भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका पार्टी की रणनीति को मजबूत करने और मतदाताओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचने में अहम होगी। जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा कि 'यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैं पार्टी के विश्वास को कायम रखने और बिहार में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी मेहनत करूंगा।'

ये भी पढ़ें

अलवर के इस अहम मुद्दे से जुड़े एक्टर जॉन अब्राहम, सोशल मीडिया पर कैंपेन का किया समर्थन

जितेंद्र कौशिक का चुनावी अनुभव काफी विस्तृत है। वे लोकसभा चुनाव 2024 में कोटा-बूंदी क्षेत्र में पार्टी के लिए काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान को विशेष मान्यता मिली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर कौशिक ने भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें

CM भजनलाल ने बीच बैठक में इन क्षेत्रों के 3 RAS को किया APO, कलेक्टर्स से रिचार्ज संरचनाओं की मांगी रिपोर्ट

Published on:
21 Jul 2025 02:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर