अलवर

फाइनेंस विवाद को लेकर लाठी,डंडों और सरियों से बेरहमी से की युवक की पिटाई

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Jan 13, 2019
युवक की पिटाई
फाइनेंस विवाद को लेकर लाठी,डंडों और सरियों से बेरहमी से की युवक की पिटाई

अलवर
शहर के अंबेडकर चौराहे के निकट रविवार सुबह फाइनेंस के विवाद को लेकर करीब एक दर्जन युवकों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। लाठी डंडों और सरियों से हुए इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे युवक के हाथ पैरों में फ्रैक्चर हो गया।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

घायल युवक को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। कोतवाल जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि फाइनेंस के विवाद को लेकर तार मोहम्मद नामक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। जिसके बाद आरोपी युवक फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर और अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Published on:
13 Jan 2019 07:59 pm