अलवर

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज

रास्ते में विवाद को लेकर कांग्रेस सचिव और पूर्व विधायक जुबेर खान पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है।

less than 1 minute read
Jul 08, 2021
Case File Against Congress Secretory Jubair Khan In Alwar
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज

अलवर. अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित भाखेड़ा निवासी एक एडवोकेट ने रामगढ़ के पूर्व विधायक जुबेर खान और उनके चौकीदार के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
अरावली विहार थाना पुलिस ने बताया कि एडवोकेट राजेश कुमार गुप्ता निवासी श्रीराम एनक्लेव लोहिया फार्म भाखेड़ा ने बुधवार रात रिपोर्ट दी कि उसके घर के रास्ते पर रामगढ़ के पूर्व विधायक जुबेर खाने कब्जा किया हुआ है। बुधवार रात वह अपने घर स्थित ऑफिस में बैठकर काम कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व विधायक जुबेर खान का चौकीदार नूरा उसके घर आया और गाली गलौज करने लगा बोला कि उसे पूर्व विधायक जुबेर खान ने बुलाया है। जब वह जुबेर खान के घर पहुंचा तो पूर्व विधायक जुबेर खान और उनके दोनों पुत्र मौजूद थे। कुछ अन्य व्यक्ति भी वहां पर मौजूद थे। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी तथा रास्ते के विवाद को लेकर न्यायालय में चल रहे प्रकरण को वापस लेने की बात कही। इस पर उनकी पत्नी उन्हें वहां से वापस ले आई पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Published on:
08 Jul 2021 10:44 am