अलवर. गणपति महोत्सव समिति की ओर से राजर्षि अभय समाज के रंग मंच पर आयोजित किए जा रहे श्री गणपति महोत्सव में प्रतिभागियों ने महाभारत पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी।
अलवर. गणपति महोत्सव समिति की ओर से राजर्षि अभय समाज के रंग मंच पर आयोजित किए जा रहे श्री गणपति महोत्सव में प्रतिभागियों ने महाभारत पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। इस दौरान द्रोपदी के चीरहरण की लीला दिखाई गई। जिसे देख दर्शकों की आंखें नम हो गई। इसके बाद भगवान कृष्ण ने द्रोपदी की सहायता का दृश्य भी दिखाया गया। जिसे देखकर पूरा परिसर जय श्री कृष्णा के जयकारों से गूंज उठा।
इससे पूर्व सुबह 8 बजे श्री गणेशजी महाराज की पूजा अर्चना की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। उसके बाद दोपहर में 2 बजे से महिला भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। जिसमें चंदा सैनी एवं शशि तिवाडी के निर्देशन में महिला भक्तों ने मूषक तेरी सवारी बाबा गणपति, सतगुरु तेरे प्यार में जीना सिखा दिया, मीठी मीठी बांसुरी बजाई मेरे मोहन आदि भजनों ने महिला भक्तों को झूमने को पर विवश कर दिया। शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें गीतांजलि ग्रुप की ओर से महाभारत, सोनी डांस ग्रुप ने नरसिंह अवतार, सीमा ग्रुप ने कान्हा बरसाने में आ जइयो, ओसवाल गर्ल्स पब्लिक स्कूल ने गणेश स्तुति, डी फॉर डान्स ग्रुप की ओर से रिद्धि सिद्धि गणेश, कीर्ति योग क्लासेज की ओर से इंडियन कल्चर की प्रस्तुतिया दी गई। समिति अध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने बताया कि 30 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बाल कलाकारों को जिनकी संख्या लगभग 350 है, समिति की ओर से पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। महोत्सव का समापन 31 अगस्त को होगा। इस अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी और गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।