अलवर

भाजपा के बाद कांग्रेस आज जारी करेगी अपनी पहली सूची, अलवर से इन नेताओं को मिल सकता है टिकट

https://www.patrika.com/alwar-news/

less than 1 minute read
Nov 12, 2018
Congress May Give Ticket To These Candidate Of Alwar
भाजपा के बाद कांग्रेस आज जारी करेगी अपनी पहली सूची, अलवर से इन नेताओं को मिल सकता है टिकट

राजस्थान के रण की शुरुआत हो चुकी है, भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। अब इंतजार है राजस्थान में सत्ता में वापस लौटने की आस लगाए बैठी कांग्रेस पार्टी की पहली सूची का। कांग्रेस पार्टी की पहली सूची आज जारी होगी। पहली सूची में अलवर से चार-पांच प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। पहली सूची में अलवर जिले से कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली, बानसूर से विधायक शकुंतला रावत, थानागाजी से कृष्ण मुरारी गंगावत का नाम शामिल हो सकता है। इसके अलावा रामगढ़ से जुबेर खान या उनकी पत्नी साफिया खान का नाम सूची में दिखाई दे सकता है।

अलवर शहर में अभी संशय

अलवर शहर से कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर अभी संशय बना हुआ है। चर्चा में जितेन्द्र सिंह का नाम भी है। इसके अलावा भाजपा की ओर से ब्राह्मण चेहरे को टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस की ओर से वेश्य उम्मीदवार को टिकट देने की संभावना भी है। अलवर शहर में कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता भी टिकट की उम्मीद लगाए हुए हैं।

अन्य विधानसभा सीटों में यह हो सकते हैं प्रत्याशी

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी मुण्डावर से मौजूद सांसद डॉ. करण सिंह यादव, बहरोड़ से बलजीत यादव या आरसी यादव कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं। वहीं राजगढ़ से जौहरी लाल मीणा का नाम आ सकता है। तिजारा से पूर्व चिकित्सा मंत्री दुर्रुमियां व फजल हुसैन टिकट की होड़ में हैं। वहीं किशनगढ़बास सीट से दो बार हार चुके दीपचंद खैरिया टिकट की दौड़ में है। इस सीट से अभी कांग्रेस के नए चेहरे भी सामने आ रहे हैं। वहीं किशनगढ़बास सीट पर अभी समझौते की बात चल रही है।

Published on:
12 Nov 2018 01:12 pm