28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खैरथल में CM भजनलाल शर्मा: तीन जिलों में 110 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

खैरथल नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को पहली बार खैरथल पहुंचे। तय समय से करीब एक घंटे देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर स्वागत किया गया। इसके बाद वे होटल ग्रीनलैंड में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद हैं।
2 min read
Google source verification
khairthal cm bhajanlal sharma

खैरथल में CM भजनलाल का दौरा आज (फोटो - पत्रिका)

खैरथल नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को पहली बार खैरथल पहुंचे। तय समय से करीब एक घंटे देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद वे इस्माइलपुर रोड स्थित होटल ग्रीनलैंड में विजय सभा के मंच पर पहुंचे।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव भी मौजूद हैं। सभा स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद हैं। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों के लिए 110 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है।

110 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिले से जुड़े करीब 110 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन कार्यों में अलग-अलग विभागों से जुड़े विकास प्रोजेक्ट शामिल हैं।दौरे के कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

ग्रेटर खैरथल बनाने की मांग

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से खैरथल को ग्रेटर खैरथल बनाने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए बीड़ा को बीडीए बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में नियोजित विकास और आधारभूत सुविधाओं को गति मिल सकेगी।

95 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

सीएम ने तीनों जिलों में कुल मिलाकर 117.26 करोड़ रुपए की लागत वाले 95 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। जिलेवार बात करें तो अलवर जिले में 51.95 करोड़ रुपए की लागत से कुल 43 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। खैरथल-तिजारा जिले को सर्वाधिक 50 विकास कार्यों की सौगात मिली, जिसमें 48.08 करोड़ रुपए के 27 कार्यों का शिलान्यास और 13.23 करोड़ रुपए के 23 कार्यों का लोकार्पण शामिल है, यानी यहां कुल 61.31 करोड़ रुपए के कार्य हुए। वहीं, कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 4 करोड़ रुपए की लागत से 2 कार्यों का शिलान्यास कराया गया है।