28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बानसूर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: पैसों के लालच में पोते ने की रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, CCTV-DVR के साथ आरोपी अरेस्ट

कोटपूतली-बहरोड़ के बानसूर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में मृतक के रिश्ते के पोते 25 वर्षीय अंकित बावरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी से कार, बाइक, कुल्हाड़ी, CCTV कैमरे, DVR और मोबाइल जब्त किए गए।
2 min read
Google source verification

अलवर

•

image

Arvind Rao

•

Sep 28, 2026

bansur blind murder

पुलिस थाना बानसूर और डीएसपी ऑफिस (पत्रिका फोटो)

Bansur Blind Murder: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में 7 दिन पहले हुई ब्लाइंड मर्डर की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी 25 वर्षीय अंकित बावरिया निवासी शिवदानसिंहपुरा, थाना नीमराणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक का रिश्ते में पोता बताया जा रहा है।

7 दिन पहले बरामद हुआ था शव

बानसूर डीएसपी सुहासी जैन ने बताया कि गांव ढाकला में करीब सात दिन पहले एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मामले में मृतक के पुत्र दरियाब सिंह निवासी शिवदानसिंहपुरा, थाना नीमराणा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोटपूतली जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशन में बानसूर थाना प्रभारी राजेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

साइबर सेल की मदद से पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस टीम ने मामले की जांच के दौरान साइबर सेल की मदद ली और घटनास्थल सहित अन्य स्थानों से साक्ष्य जुटाए। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। इसके बाद अंकित बावरिया को गिरफ्तार कर लिया गया।

कार और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार और एक बाइक बरामद की है। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और बांस की लाठी भी जब्त की गई है। पुलिस ने मृतक के CCTV कैमरे, DVR और मोबाइल फोन को भी कब्जे में लिया है।

रिश्ते में दादा लगता था मृतक

डीएसपी के अनुसार, मृतक आरोपी का रिश्ते में दादा लगता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद और रुपए के लेनदेन को लेकर आरोपी ने अपने दादा की हत्या की। हालांकि वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

मृतक राजस्थान पुलिस से सेवानिवृत्त था। वह पिछले कई वर्षों से ढाकला गांव में जमीन लेकर अकेला रह रहा था। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले को ब्लाइंड मर्डर मानकर जांच शुरू की थी। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस वारदात के पूरे घटनाक्रम और हत्या के पीछे की परिस्थितियों को लेकर पूछताछ कर रही है।